spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

हिसार में चेंजिंग रूम में मिला हिडन कैमरा:फोटो स्टूडियो संचालक ने दीवार में छुपाया था डिवाइस; युवती ने पुलिस बुलाई, आरोपी गिरफ्तार




हिसार के निरंकारी रोड स्थित फोटो मैजिक स्टूडियो में बने चेंजिंग रूम के अंदर एक रिकॉर्डिंग हिडन कैमरा डिवाइस बरामद हुआ। स्टूडियो में फोटो शूट के लिए पहुंची एक युवती की नजर जब इस संदिग्ध डिवाइस पर पड़ी, तो उसने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए स्टूडियो संचालक, सेक्टर 13 निवासी प्रतीक पिलानिया को गिरफ्तार कर लिया है। युवती हिसार की एक महिला एडवोकेट की बहन है। वह कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन कर रही है। पीड़ित युवती ने पुलिस को बताया कि वह फोटो शूट के लिए अपनी ड्रेस लेकर स्टूडियो आई थी। उसने चेंजिंग रूम में जाकर कपड़े ट्राई किए। इसके बाद स्टूडियो संचालक प्रतीक ने उसे अपनी तरफ से एक ड्रेस दी और कहा कि इसे पहनने पर तस्वीरें ज्यादा अच्छी आएंगी। टॉर्च जलाई तो सामने आया सच युवती जब तीसरी बार ड्रेस चेंज करने के लिए चेंजिंग रूम में गई, तो उसे कार्ड बोर्ड की दीवार में कुछ संदिग्ध हलचल या वस्तु दिखाई दी। उसने तुरंत अपने मोबाइल की टॉर्च जलाई, जिससे दीवार के पीछे छुपाया गया कैमरा साफ नजर आ गया। केस दबाने के लिए रास्ता भी रोका पीड़िता का आरोप है कि कैमरा पकड़े जाने के बाद आरोपी संचालक और उसके पिता ने उसका रास्ता रोकने की कोशिश की, ताकि यह संवेदनशील मामला बाहर न आ सके और केस उजागर न हो। हालांकि, युवती ने सूझबूझ दिखाते हुए पुलिस को सूचित कर दिया। फॉरेंसिक जांच और DVR जब्त करने की मांग पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हिडन कैमरा डिवाइस को अपने कब्जे में ले लिया है और युवती के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, पीड़िता ने मांग की है कि इस पूरे डिवाइस की गहन फॉरेंसिक जांच कराई जाए और स्टूडियो का डीवीआर (DVR) जब्त किया जाए। आशंका जताई जा रही है कि इस कैमरे में न जाने पहले भी कितनी युवतियों की आपत्तिजनक फुटेज रिकॉर्ड की गई होगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles