spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

भिवानी में बिजली खपत डेढ़ गुना बढ़ी:बिजली कटों से लोग परेशान, 500 से 750 मेगावाट पहुंची खपत, लग रहे पावर कट




भिवानी में गर्मी के चलते बिजली की खपत डेढ़ गुना तब बढ़ गई है। जिसके कारण पावर कट भी लग रहे है। जो लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रहे हैं। 40 डिग्री तक पहुंच चुके तापमान में गर्मी से राहत पाने के लिए लोगों को बिजली की आवश्यकता अधिक होती है। इसी कारण से भिवानी में भी खपत बढ़ी हुई है। बता दें कि मौसम विभाग के अनुसार 18 जुलाई को भिवानी जिले का अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं 18 जुलाई को भिवानी का न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गर्मी के बीच लोग बिजली सप्लाई सुचारू करने को लेकर सड़कों पर भी आने को मजबूर रहते हैं। शुक्रवार-शनिवार रात को भिवानी के गांव सिरसा घोघड़ा के ग्रामीणों ने भिवानी-रोहतक मार्ग पर जाम लगा दिया था। जिसके बाद अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया। 550 से 750 मेगावाट पहुंची खपत
भिवानी की बात करें तो गर्मी के कारण बिजली खपत बढ़ी हुई है। जहां सामान्यत: बिजली खबत 550 मेगा वाट तक होती है। वहीं अब गर्मी के कारण बिजली खपत 750-775 मेगा वाट तक पहुंच गई है। लोड बढ़ने के कारण पावर कट लग रहे हैं। बिजली निगम अधिकारियों का कहना है कि जैसे ही पावर कट लगने के बाद बिजली सप्लाई होती है तो लोड अचानक अधिक होने के चलते फ्यूज उड़ जाता है या फिर तारों में आगजनी जैसी घटनाएं हो रही हैं। बिजली का लोड भी पिछले करीब 25 दिनों से अधिक बढ़ा हुआ है। जब से कि गर्मी अधिक बढ़ी है, तब से लोड भी करीब डेढ़ गुना तक पहुंच गया है। वहीं शहर की बात करें तो बिजली सप्लाई सुचारू करने के लिए पावर हाउस प्रस्तावित हैं, जिनके बनने के बाद लोगों को बिजली कटों से राहत मिलेगी। वहीं पिछले दिनों आंधी के कारण टूटे हुए पोल को भी दुरुस्त करने का काम जारी है। अभी तक करीब 450-500 बिजली पोट टूटे हुए हैं। जिनको विभाग द्वारा बदलना बकाया है। बिजली सप्लाई करने में जुटी टीम
बिजली निगम के एसई ने कहा कि बिजली सप्लाई सुचारू करने के लिए पूरी टीम लगी हुई है। खपत अधिक होने से पावर कट लग रहे हैं। क्योंकि खपत डेढ़ गुना तक पहुंच गई है। विभाग द्वारा लोगों की समस्या को देखते हुए कर्मचारियों जुटे हुए हैं। रातों को भी कर्मचारी बिजली सप्लाई सुचारू करने में जुटे रहते हैं। प्रयास रहता है कि लोगों को दिक्कत ना आए।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles