spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

एसएसपी जालंधर ग्रामीण ने मेले की सुरक्षा जांची:अलमस्त बापू लाल बादशाह मेले के लिए अधिकारियों संग की बैठक




सालाना अलमस्त बापू लाल बादशाह जी मेले में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए जालंधर ग्रामीण पुलिस पूरी तरह मुस्तैद हो गई है। जालंधर ग्रामीण के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) हरविंदर सिंह विर्क ने शनिवार को खुद मेला स्थल का दौरा किया और सुरक्षा व यातायात (ट्रैफिक) प्रबंधों का बारीकी से निरीक्षण किया। एसएसपी की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय बैठक निरीक्षण के बाद एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क की अध्यक्षता में एक विशेष समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस उच्च स्तरीय बैठक में एसपी (पीबीआई) मनजीत कौर, एसपी (मुख्यालय) डॉ. मुकेश कुमार सहित जिले के सभी गजटेड अधिकारी और सभी थानों के प्रभारी (एसएचओ) विशेष रूप से शामिल हुए। बैठक के दौरान एसएसपी ने स्पष्ट किया कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि है और किसी भी कीमत पर कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अफसरों को मिले सख्त निर्देश: खुद संभालें मोर्चा एसएसपी विर्क ने सुरक्षा को चाक-चौबंद करने के लिए अधिकारियों को निम्नलिखित दिशा-निर्देश जारी किए। सभी गजटेड अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने ड्यूटी प्वाइंटों पर खुद मौजूद रहकर व्यक्तिगत रूप से निगरानी करें। सभी डीएसपी (DSP) अपने-अपने उपमंडलों में सुरक्षा व्यवस्थाओं की हर घंटे समीक्षा करेंगे और ऑन-ड्यूटी पुलिस कर्मियों के साथ लगातार तालमेल बनाए रखेंगे। मेला क्षेत्र और जिले की सीमाओं पर प्रभावी नाकाबंदी करने, चौबीसों घंटे गश्त (पेट्रोलिंग) बढ़ाने और संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की गहन चेकिंग करने के आदेश दिए गए हैं। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों और पार्किंग पर विशेष फोकस
मेले के दौरान ट्रैफिक जाम एक बड़ी समस्या बनता है, जिससे निपटने के लिए पुलिस ने विशेष खाका तैयार किया है। एसएसपी ने भीड़भाड़ वाले संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने, वाहनों के लिए सुचारु पार्किंग की व्यवस्था करने और बिना रुकावट यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने पर जोर दिया। इसके साथ ही किसी भी अप्रिय या आपातकालीन स्थिति से त्वरित ढंग से निपटने के लिए पुलिस की ‘क्विक रिस्पांस टीम’ को पूरी तैयारी में रहने को कहा गया है। जालंधर ग्रामीण पुलिस ने मेले को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाने के लिए पुख्ता प्रबंध किए हैं। इसके साथ ही पुलिस प्रशासन ने आम जनता और देश-विदेश से आने वाले सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें, पुलिस द्वारा जारी दिशा-निर्देशों व निर्धारित रूटों (मार्गों) का पालन करें और ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों का साथ दें।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles