सोनीपत30 मिनट पहलेलेखक: राम सिंहमार
- कॉपी लिंक

धर्मेंद्र हुड्डा ने सपना की ये फोटो जारी कर उसको डिजिटल R कहा था और सपना को लेकर लगातार टिप्पणी कर रहा है।
जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान भगोड़ा घोषित किया जा चुका धर्मेंद्र हुड्डा के लगातार हमलों के बाद आखिरकार हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी ने चुप्पी तोड़ी। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक पोस्ट साझा कर धर्मेंद्र हुड्डा को जवाब दिया है। लिखा-
सुंदरता सिर्फ ध्यान खींचती है, मगर इंसान का अच्छा चरित्र दिल जीत लेता है।

सपना चौधरी ने ये लाइनें अपने विदेशी दौरे के दौरान की शेयर की फोटोज और रील के साथ लिखी। मगर, जैसे ही ये पोस्ट उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर दिखी, वैसे ही कमेंट बॉक्स में धर्मेंद्र के समर्थकों ने सपना चौधरी को ट्रोल करना शुरू कर दिया।
कई अभद्र टिप्पणियों के साथ-साथ उनके पति वीर साहू को भी इस कंट्रोवर्सी में घसीट लिया। दीप माल्या नाम के एक यूजर ने लिखा- सुंदर वो जो पति के साथ रहती है, तुम तो ये बात ही मत करो।
उधर, जैसे ही ट्रोलिंग बढ़ी तो सपना के समर्थकों ने भी पोस्ट पर उनका बचाव करते कई पोस्ट कर डाली। शिव भक्त नाम की एक यूजर ने लिखा कि अगर आप लड़कियों को इज्जत दे नहीं सकते तो उतारो भी मत।

धर्मेंद्र हुड्डा केवल सपना चौधरी ही नहीं, बल्कि हरियाणवी कलाकार अनु कादियान उर्फ एके जट्टी को भी लगातार निशाने पर ला रहा है।
पहले जानिए धर्मेंद्र हुड्डा ने सपना चौधरी पर क्या-क्या आरोप लगाए…
- हरियाणा में गंदगी फैलाने का आरोप: धर्मेंद्र हुड्डा ने दावा किया कि सपना चौधरी ने डांस के नाम पर हरियाणा और पूरे नॉर्थ इंडिया (उत्तर भारत) में गंदगी फैलाने का काम किया है। उसने कहा कि सपना चौधरी के कारण ही आज हरियाणा की लड़कियां स्टेज, छतों और गलियों में नाचने लगी हैं।
- ‘मर्द कुछ नहीं होते’ बयान पर निशाना: सपना चौधरी के एक पुराने बयान “मर्द कुछ नहीं होते” पर तीखा हमला बोलते हुए धर्मेंद्र हुड्डा ने कहा कि जिन मर्दों ने (गांव के काका-ताऊ और आम दर्शकों ने) सपना को इतना बड़ा स्टार बनाया, आज वह उन्हीं पर टिप्पणी कर रही हैं। हुड्डा ने कहा, “मर्द ही तेरे ऊपर 100-100 रुपए घालते (देते) थे।”
- ₹20 करोड़ के फ्रॉड और 35 एफआईआर का दावा: धर्मेंद्र हुड्डा ने अपने वीडियो में आरोप लगाया कि सपना चौधरी पर 15 से 20 करोड़ रुपए के फ्रॉड (धोखाधड़ी) के मामले चल रहे हैं। इसके अलावा करीब 35 FIR दर्ज हैं, जिनसे वह अपनी ‘सेटिंग’ के दम पर बच रही हैं।
- वीर साहू और पारिवारिक जीवन पर टिप्पणी: धर्मेंद्र ने सपना चौधरी और उनके पति वीर साहू की शादी का जिक्र करते हुए कहा कि शादी के बाद वीर साहू को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया, जिसके कारण उन्हें इंडस्ट्री छोड़नी पड़ी। धर्मेंद्र ने यह भी दावा किया कि दो बच्चों के होने के बाद सपना ने वीर साहू पर केस किया और अपनी सुरक्षा की शिकायत भी की थी।
अब सपना की वो पोस्ट, जिसे हुड्डा पर पलटवार माना जा रहा…

सपना चौधरी ने ये पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर की है।
सपना ने पोस्ट में लिखा-चरित्र ही दिल जीतता है: सपना चौधरी ने अपने विदेशी दौरे के दौरान शेयर की एक तस्वीर के कैप्शन में लिखा- “सुंदरता सिर्फ ध्यान खींचती है, मगर इंसान का अच्छा चरित्र दिल जीत लेता है।” उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन यूजर्स ने इस पोस्ट पर धर्मेंद्र हुड्डा से जुड़े कमेंट किए।
इंडियन और वेस्टर्न लुक वाली रील भी शेयर: पोस्ट के साथ साझा की गई रील में सपना चौधरी इंडियन और वेस्टर्न कल्चर के मिश्रण वाले परिधान में नजर आईं। हाथ में छाता लिए अलग-अलग लोकेशन पर शूट किए गए वीडियो में वह अलग-अलग एक्टिविटी करती दिखाई दे रही हैं।
फेसबुक और इंस्टाग्राम पर हुई ट्रोलिंग:सपना चौधरी की पोस्ट सामने आने के बाद उनके फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट के कमेंट बॉक्स में बड़ी संख्या में प्रतिक्रियाएं आने लगीं। कई यूजर्स ने उनकी पोस्ट का समर्थन किया, जबकि बड़ी संख्या में लोगों ने आलोचना करते हुए अभद्र टिप्पणियां भी कीं। कई कमेंट्स में धर्मेंद्र हुड्डा का नाम लिया गया तो कुछ में वीर साहू का भी जिक्र किया गया।

सपना चौधरी ने छाता लेकर वॉकिंग की ये रील भी शेयर की है।
कमेंट बॉक्स में यूजर्स इस तरह कर रहे ट्रोल…
कमेंट सेक्शन में मनजीत देशभक्त नाम के यूजर ने लिखा, “यह क्या ड्रामा है, क्या साबित करना चाहती है। सही कहा है किसी ने, नचनिया हमेशा नचनिया ही रहती है। चार-पांच साल बाद फिर उसी रास्ते पर लौट आई।

राहुल खटक नाम के यूजर ने लिखा, “100 चूहे खाकर बिल्ली हज को चली”। एक यूजर ने सपना चौधरी के चरित्र पर टिप्पणी करते हुए लिखा, “तेरे पास भी अच्छा चरित्र…”। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, “तेरे में ना सुंदरता है और ना चरित्र, फिर भी पसंद करने वाले पसंद करते हैं”।

कुछ यूजर्स ने वीर साहू का भी जिक्र किया। एक ने लिखा, “अच्छा चरित्र तो वीर साहू भाई का भी है”। जबकि विनोद कुमार नाम के यूजर ने लिखा, “देख रहा है वीर साहू”। सचिन शेरावत नाम के यूजर ने लिखा, “डिजिटल आर… यह मैं नहीं कह रहा, धर्मेंद्र हुड्डा कह रहा है।”

संदीप आंतिल नाम के यूजर ने लिखा, “अपने बच्चों को भी यह वीडियो दिखाना”। वहीं, एक अन्य यूजर ने स्टेज परफॉर्मेंस को लेकर टिप्पणी करते हुए लिखा कि “जो स्टेज पर नाचती हो उसकी क्या इज्जत होगी, पहले हवेली में कौन नाचता था, वही स्टेज का हाल है”। एक अन्य यूजर ने लिखा, “चरित्र के बारे में तू मत बता।”

इंस्टाग्राम पर भी कुछ यूजर्स ने लंबी प्रतिक्रियाएं देते हुए लिखा कि “बात तो 100 प्रतिशत सही है मोहतरमा… सुंदरता से ज्यादा चरित्र ही दिल जीतता है। अगर चरित्र देखना है तो मर्दों के दिल और उनकी जिम्मेदारियों में भी झांकना पड़ेगा”। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, “तेरे पास दोनों ही नहीं हैं।”
सपना चौधरी और अनु कादियान पर निशाना
धर्मेंद्र हुड्डा केवल सपना चौधरी ही नहीं, बल्कि हरियाणवी कलाकार अनु कादियान उर्फ एके जट्टी को भी लगातार निशाने पर ले रहा है। वह दोनों कलाकारों को सोशल मीडिया पर “डिजिटल आर” कहकर संबोधित कर रहा है। हालांकि अनु कादियान की ओर से अब तक इस पूरे विवाद पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।


————————-
सपना चौधरी से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…
इन्फ्लुएंसर्स बोलीं-सपना चौधरी ने हरियाणा को ‘सॉफ्ट पोर्न’ दिया:भगोड़े हुड्डा का दावा-35 बड़े स्टार की लिस्ट, ज्यादातर ने अश्लील कंटेंट छोड़ा; VIDEO शेयर कर रहे

जाट आरक्षण आंदोलन के दंगों से सुर्खियों में आए और फिलहाल अमेरिका में रह रहे भगोड़े धर्मेंद्र हुड्डा की ओर से सोशल मीडिया पर ‘अश्लील, अभद्र और डबल मीनिंग’ कंटेंट के खिलाफ मुहिम छेड़ दी है। यह मुहिम अब हरियाणा में भी बड़ी बहस का विषय बन गई है। (पूरी खबर पढ़ें)
जाट-आरक्षण दंगों का भगोड़ा बोला-सपना चौधरी ने नाचकर गंद फैलाया:’नंगा नाच’ से लड़कियां बिगाड़ी, एके जट्टी ने 4 घर नाश किए; मर्द ₹100-100 घालते थे

जाट आरक्षण आंदोलन दंगों में भगोड़ा घोषित धर्मेंद्र हुड्डा ने हरियाणवी एक्ट्रेस-डांसर सपना चौधरी और अनु कादयान उर्फ एके जट्टी को लेकर विवादित टिप्पणियां की हैं। अमेरिका में बैठे हुड्डा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया। जिसमें कहा- हरियाणा में डांस और सोशल मीडिया पर जो अश्लीलता और फूहड़ता फैल रही है, उसके लिए यही लोग जिम्मेदार हैं। (पूरी खबर पढ़ें)








