spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

बच्ची से छेड़छाड़ पर बुजुर्ग को 5 साल की सजा:चंडीगढ़ कोर्ट ने जुर्माना भी लगाया, चॉकलेट देने के बहाने बुलाया; मां ने दी शिकायत




चंडीगढ़ में 10 साल की बच्ची से शारीरिक छेड़छाड़ के मामले में दोषी ठहराए गए बुजुर्ग की सजा पर आज जिला अदालत की स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट ने फैसला सुनाया। कोर्ट ने आरोपी को 5 साल की कैद और 25,000 रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है। मामला आईटी पार्क थाना क्षेत्र का है। आरोपी ने पड़ोस में रहने वाली बच्ची को चॉकलेट देने के बहाने अपने पास बुलाया और उसके साथ शारीरिक छेड़छाड़ की थी। घटना के बाद बच्ची ने घर पहुंचकर पूरी बात अपनी मां को बताई, जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 74, 75 और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। केस दर्ज होने के बाद आरोपी जमानत पर था, लेकिन कल अदालत द्वारा दोषी ठहराए जाने के बाद उसे तुरंत हिरासत में लेकर बुड़ैल जेल भेज दिया गया। 3 प्वाइंट्स में पढ़ें क्या है मामला:-



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles