spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

डबवाली में नशीली गोलियों के साथ आरोपी गिरफ्तार:1430 प्रतिबंधित दवाइयां बरामद, भागने की कोशिश नाकाम; सप्लायर पर भी केस




सिरसा जिले की डबवाली पुलिस की सीआईए टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली दवाएं बरामद की हैं। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि पूछताछ में सामने आए सप्लायर के खिलाफ भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। सीआईए डबवाली की टीम के एएसआई पालाराम अपनी टीम के साथ सिरसा-डबवाली रोड पर गश्त कर रहे थे। उन्हें गुप्त सूचना मिली कि गुरजीत सिंह उर्फ काला नामक व्यक्ति एनएच-9 के पास भारी मात्रा में नशीली गोलियां लेकर किसी ग्राहक को बेचने की फिराक में खड़ा है। झाड़ियों में फेंक भागने की कोशिश सूचना को विश्वसनीय मानते हुए पुलिस टीम ने एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की और मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखकर आरोपी गुरजीत सिंह ने अपने हाथ में पकड़ा सफेद पॉलिथीन झाड़ियों में फेंककर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे कुछ ही दूरी पर काबू कर लिया। नशीली गोलियां और कैप्सूल जब्त किए पुलिस द्वारा पॉलिथीन की तलाशी लेने पर विभिन्न प्रकार की प्रतिबंधित नशीली दवाएं बरामद हुईं। इनमें 30 टैबलेट्स (3 पत्ते), 500 टैबलेट्स (50 पत्ते) और 900 कैप्सूल (60 पत्ते) शामिल थे। कुल मिलाकर आरोपी के कब्जे से 1,430 प्रतिबंधित नशीली गोलियां और कैप्सूल जब्त किए गए। पूछताछ में बोला- सप्लायर से ली थी पूछताछ के दौरान आरोपी गुरजीत सिंह उर्फ काला ने बताया कि उसने ये नशीली दवाएं एक सप्लायर से ली थीं। इस खुलासे के आधार पर सप्लायर के खिलाफ भी थाना शहर डबवाली में धारा 22/61/85 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। एसपी जसलीन कौर आईपीएस ने कहा कि डबवाली पुलिस जिले में नशे के अवैध कारोबार को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं देगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles