spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

सिरसा में दिखाया जाएगा पीएम मोदी का लाइव प्रसारण:राज्यसभा सांसद सुभाष बराला होंगे शामिल, यूनिवर्सिटी के छात्रों को भी निमंत्रण




देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज शुक्रवार को जींद-सोनीपत के बीच चलने वाली देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का आज शुभारंभ किया जाएगा। जींद में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम का सिरसा स्थित चौधरी देवीलाल यूनिवर्सिटी (CDLU) के मल्टीपर्पज हॉल में लाइव प्रसारण दिखाया जाएगा। इस जिला स्तरीय कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद सुभाष बराला बतौर मुख्यअतिथि शिरकत करेंगे। इस दौरान भाजपा वर्करों और युवाओं को बुलाया गया है और हाईड्रोजन ट्रेन की झलकियां दिखाई जाएगी। पीएम मोदी के मंच से संबोधन का लाइव चलेगा। इससे पहले यूनिवर्सिटी के छात्र युवाओं को भी निमंत्रण दिया है और ट्रेन की खासियत बताई जाएगी। वर्कर और युवा कार्यक्रम में पहुंचना शुरू हो गए हैं। जींद से सोनीपत तक चलेगी हाइड्रोजन ट्रेन इस रूट पर 89 किमी का सफर 2 घंटे में तय होगा। 10 कोच वाली यह ट्रेन इस रूट पर 14 स्टेशन के बीच मैक्सिमम 75 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी। किराया 5 से 25 रुपए के बीच होगा। इसके बाद पीएम जींद में रैली को संबोधित करेंगे। यहां वे एलिवेटेड रेलवे ट्रैक, 2 मेडिकल कॉलेजों समेत 9 प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। साथ ही हाइड्रोजन फ्यूल से ट्रेन शुरू करने वाला भारत दुनिया का 5वां देश बन जाएगा। फिलहाल जर्मनी, फ्रांस, स्वीडन और चीन में ही हाइड्रोजन ट्रेन चलती हैं।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles