spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

यमुनानगर में नशे के खिलाफ दौड़ेंगे CM नायब सैनी:यूपी, पंजाब, हिमाचल और दिल्ली से भी पहुंचेंगे प्रतिभागी, 10 किमी की होगी मैराथन




नशे के खिलाफ जनजागरूकता का संदेश देने के लिए 26 जुलाई को यमुनानगर में आयोजित होने वाली 10 किलोमीटर मैराथन की तैयारियां जोरों पर हैं। इस आयोजन में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और मटका चौक से सुबह 5:15 बजे मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। अब तक 31 हजार से अधिक लोग दौड़ के लिए अपना पंजीकरण करा चुके हैं। इस आयोजन में केवल हरियाणा ही नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली से भी बड़ी संख्या में लोग हिस्सा लेने के लिए पंजीकरण करा चुके हैं। प्रशासन का मानना है कि रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 24 जुलाई तक प्रतिभागियों की संख्या में और बढ़ोतरी होगी। शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से निकलेगी दौड़ यह मैराथन 26 जुलाई को सुबह 5:15 बजे जगाधरी के मटका चौक से शुरू होगी। करीब 10 किलोमीटर लंबी यह दौड़ शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर निकलेगी। दौड़ में बेहतर प्रदर्शन करने वाले पहले 10 युवक और पहले 10 युवतियों को मंच पर सम्मानित किया जाएगा। उपायुक्त प्रीति ने बताया कि अब तक कुल 31 हजार 268 प्रतिभागियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इनमें 17 हजार 599 पुरुष, 13 हजार 636 महिलाएं और 33 अन्य शामिल हैं। सभी विभागों को समय रहते तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। 24 जुलाई तक होगा पंजीकरण उन्होंने कहा कि दौड़ के पूरे रूट पर सुरक्षा, ट्रैफिक व्यवस्था, पेयजल, चिकित्सा सहायता, एंबुलेंस, स्वच्छता, प्रतिभागियों के पंजीकरण और अन्य व्यवस्थाएं चाक-चौबंद होंगे ताकि हजारों प्रतिभागियों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। पुलिस, स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल, नगर निगम, नगर परिषद, परिवहन और अन्य संबंधित विभागों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। प्रशासन के अनुसार इच्छुक प्रतिभागी 24 जुलाई शाम 5 बजे तक ऑनलाइन पोर्टल या क्यूआर कोड के माध्यम से अपना पंजीकरण करा सकते हैं। जिला प्रशासन का लक्ष्य इस मैराथन को यमुनानगर के सबसे बड़े जनभागीदारी वाले आयोजनों में शामिल करना है। मैराथन को लेकर नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद भी लगातार विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles