![]()
जींद जिले में उचाना के बड़ौदा गांव में नेशनल हाईवे 352 के सर्विस रोड पर बने गहरे गड्ढे वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बन गए हैं। बारिश के बाद इन गड्ढों में पानी भर जाने से वाहन चालकों को उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे वाहनों के स्पेयर पार्ट्स को नुकसान पहुंच रहा है। कई स्थानों पर ये गड्ढे काफी गहरे हैं और उनमें पत्थर भी डाले गए हैं। वाहन चालकों ने इन गड्ढों को भरने और सड़क का स्थायी निर्माण होने तक पैचवर्क करवाने की मांग की है, ताकि उन्हें आवागमन में राहत मिल सके। ‘अब तक कोई नहीं हुआ समाधान’ वाहन ड्राइवर सतीश, सुलतान, बलजोर और राममेहर ने बताया कि बड़ौदा में घोघडिया गांव की ओर जाने वाले सर्विस रोड पर कई गहरे गड्ढे हैं। इससे रोजाना गुजरने वाले वाहनों के स्पेयर पार्ट्स क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि संबंधित विभाग से कई बार पैचवर्क कराने की मांग की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ है। बारिश के दौरान जलभराव से गड्ढे और गहरे हो जाते हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है। एसडीएम बोले-एनएचएआई धिकारियों से करेंगे बातचीत इस संबंध में एसडीएम रमित यादव ने कहा कि वे नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) के अधिकारियों से बातचीत करेंगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि आमजन को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी और समस्या के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
Source link
उचाना में NH-352 सर्विस रोड पर गहरे गड्ढे:वाहन चालक परेशान, स्पेयर पार्ट्स क्षतिग्रस्त; पैचवर्क की मांग







