spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

सिरसा में पत्नी की हत्या मामले में पति को उम्रकैद:कोर्ट ने जुर्माना भी लगाया; मारपीट के बाद जबरन दिया था जहर




सिरसा में पत्नी की हत्या मामले में दोषी पति को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। मामले में आज बुधवार को डॉ. नरेश सिंघल की फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने दोषी जेजे कॉलोनी निवासी हरजिन्द्र सिंह पर 25 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। मृतक गुरदीप कौर हांसी की रहने वाली थी और सिरसा में 9 साल पहले शादी हुई थी। महिला का पति शराब का आदी थी और बार-बार पसंद न होने का ताना मारता था। मामले में सरकारी वकील अमित मेहता के अनुसार, महिला के परिजनों ने आरोप थे कि पति और ससुराल वालों ने उसकी जहर देकर हत्या की है। पुलिस की जांच में सामने आया कि हरजिंद्र और गुरदीप कौर ही घर में रहते थे, बाकी उनके पास नहीं रहते थे। हरजिंद्र पर ही आरोप थे और उसने घटना से एक दिन पहले अपने साले को फोन किया था। ससुराल वालों का हस्तक्षेप नहीं पाया गया और लैब रिपोर्ट में कीटनाशक पदार्थ पिलाना पाया गया। दो बच्चों की मां थी गुरदीप कौर हांसी शहर के दयाल सिंह कॉलोनी निवासी जरनैल सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसकी बहन गुरदीप कौर उससे बड़ी है और उसकी शादी सिरसा की जेजे कॉलोनी निवासी हरजिन्द्र सिंह के साथ करीब 9 साल पहले हुई थी। उनके दो बेटे हैं। उसका पति हरजिन्द्र सिंह शराब पीने का आदी था और शादी के 3 से 3 साल बाद ही वह उसकी बहन को पसंद न होने का कहकर लड़ाई-झगड़ा करता रहता था। इसे लेकर ससुराल और मायके पक्ष की ओर से कई बार पंचायत हुई और हरजिंद्र अपनी गलती मान लेता और वे घर बसाने पर सहमत हो जाते। घटना से पहले वह अपनी बहन से मिलने उसकी ससुराल में गया था। उस समय उसने उसकी सास, ससुर, जेठ, जेठानी, ननंद और उसका पति आपस में बैठकर चर्चा कर रहे थे कि गुरदीप कौर से हरजिंद्र की जोड़ी फिट नहीं है और मौका मिलते ही गुरदीप कौर को जहर दे देना। उसकी दूसरी शादी करवा देंगे। पहले दिन बहन को आश्वासन देकर गया था भाई शिकायत में आगे बताया, उस दिन वह अपनी बहन को ये आश्वासन देकर आया था कि आदमी की हत्या करना इतना आसान नहीं है और डरने की जरूरत नहीं है। अगले दिन सुबह उसके पास हरजिन्द्र का फोन आया और कहने लगा कि तेरी बहन को आज छोड़ूंगा नहीं और तुझे भी मारुंगा। उसी समय उसकी बहन की आवाजें आ रही थी कि आज ये उसे मारेगा। शाम को उसे पता चला कि उसकी बहन की डेडबॉडी सिविल अस्पताल में रखी है और उसकी जहर से मौत हो गई। रात्रि के कारण वह नहीं आ सका। 22 दिसंबर 2022 को वह परिवार सहित सिरसा पहुंचा और उसने अपनी बहन की पहचान की। आरोप लगाया कि हरजिंद्र, उसकी सास, ससुर, जेठ-जेठानी और ननंद ने मिलकर उसकी बहन को जबरदस्ती जहर देकर हत्या की है। इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles