spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

हांसी में हाईवे पर अतिक्रमण पर चला बुलडोजर:अवैध ढाबों और रेहड़ियों को हटाया, सड़क दुर्घटनाएं रोकने के लिए की कार्रवाई




हरियाणा के हांसी में नेशनल हाईवे-9 पर बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं के मद्देनजर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। बुधवार दोपहर पुलिस और एनएच-9 प्रबंधन की संयुक्त टीम ने जेसीबी मशीनों की मदद से सड़क किनारे लगे अवैध ढाबों, चाय की दुकानों और फलों की रेहड़ियों को हटाया। एनएच-9 के मेंटिनेंस मैनेजर विक्रमजीत सिंह ने बताया कि प्रशासन लगातार हाईवे पर हो रही दुर्घटनाओं की निगरानी कर रहा था। जांच में रामायण टोल प्लाजा से हांसी के गीत चौक और रोहतक तक के क्षेत्र में दुर्घटनाओं में लगातार वृद्धि पाई गई, जिनमें कई लोगों की जान जा चुकी है। दुकानें और रेहड़ियां दुर्घटनाओं का कारण विक्रमजीत सिंह के अनुसार, सड़क किनारे अवैध रूप से लगी दुकानें और रेहड़ियां दुर्घटनाओं का एक प्रमुख कारण थीं। इन स्थानों पर वाहन ड्राइवर अचानक रुकते थे, जिससे हादसों का खतरा बढ़ जाता था। दुकानदारों को पहले भी कई बार चेतावनी देकर अतिक्रमण हटाने को कहा गया था, लेकिन आदेशों की अनदेखी की जा रही थी। हादसे में दो लोगों की गई जान गौरतलब है कि दो दिन पहले हांसी में गीता चौक के पास सड़क किनारे खड़ी एक गाड़ी में दूसरी गाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी थी, जिससे दो लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद प्रशासन और अधिक सतर्क हो गया तथा सख्त कार्रवाई का निर्णय लिया गया। जेसीबी के माध्यम से सभी अवैध निर्माणों को हटाया गया इसी के मद्देनजर, पुलिस की मौजूदगी में जेसीबी के माध्यम से सभी अवैध निर्माणों को हटाया गया। यह अभियान आउटर बाईपास से नहाना तक चलाया गया है और आगे रोहतक तक जारी रहेगा। मेंटिनेंस मैनेजर विक्रमजीत सिंह ने आमजन से अपील की है कि वे नेशनल हाईवे के आसपास किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण न करें। प्रशासन की लोगों से अपील विक्रमजीत सिंह ने वाहन ड्राइवरों से भी आग्रह किया कि वे अपने वाहन सड़क किनारे खड़े न करें, बल्कि निर्धारित पार्किंग स्थलों का उपयोग करें, ताकि दुर्घटनाओं को रोका जा सके। प्रशासन की इस कार्रवाई को सड़क सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles