spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

कैथल में विवाहिता को पीटा, बेटा छीना, घर से भगाया:रुपए की मांग कर रहे थे ससुरालिए, पति सहित सास, ससुर पर आरोप




कैथल में गुहला थाना के तहत आने वाले एग गांव में करीब 28 वर्षीय विवाहिता को प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे दहेज की मांग करते हुए बुरी तरह से पीटा। रात को घर से निकाल दिया। साथ ही उसका बच्चा भी उससे छीन लिया। आरोपी उससे दहेज में बार बार मायके से रुपए लाने की मांग कर रहे थे। इस संबंध में पीड़िता ने गुहला थाना में शिकायत दी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 2021 में शादी हुई पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी वर्ष 2021 में जालंधर निवासी नवदीप सिंह के साथ हुई थी। शादी पर परिवार ने काफी खर्च किया। उसकी शादी के कुछ समय बाद तक तो ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे ठीक ठाक रखा। बाद में उससे दहेज में रुपए लाने की मांग करने लगे। उसे बार बार पीटते थे। उसका एक बेटा भी है, जिसे आरोपियों ने छीन लिया और अपने पास रख लिया। उसे घर से निकाल दिया। माता पिता पर भी आरोप महिला ने बताया कि नवदीप के साथ साथ उसकी माता नरेंद्र कौर व पिता हरदयाल भी आरोपी का सहयोग कर रहे थे। परिवार ने उनको कई बार समझाने का भी प्रयास किया, लेकिन आरोपी नहीं माने। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। गुहला थाना की जांच अधिकारी निर्मला ने बताया कि इस संबंध में पुलिस के पास शिकायत आई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles