spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

चंडीगढ़ में मतदाता सूची पुनरीक्षण का तीसरा चरण आज:एसआईआर प्रक्रिया पूरी, चुनाव विभाग देगा पूरी जानकारी, 99% से अधिक मतदाताओं का प्रोसेस पूरा




केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में मतदाता सूची के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के तहत एन्यूमरेशन फॉर्म जमा करने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। सोमवार (14 जुलाई) को फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि समाप्त होने के बाद अब चुनाव विभाग आज (15 जुलाई) इस अभियान के तीसरे चरण और आगे की प्रक्रिया को लेकर विस्तृत जानकारी देगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रेरणा पुरी (IAS) आज सुबह 10:45 बजे सेक्टर-18 स्थित नगर योजना भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी। इसमें फेज-3 के तहत पोलिंग स्टेशनों के रेशनलाइजेशन (पुनर्गठन) और एसआईआर अभियान की प्रगति की जानकारी साझा की जाएगी। 99% से अधिक मतदाताओं का प्रोसेस पूरा चुनाव विभाग के अनुसार चंडीगढ़ में कुल 5,16,427 मतदाता हैं। इनमें से 5,15,334 मतदाताओं के एन्यूमरेशन फॉर्म संबंधी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। शहर को इस अभियान के लिए 10 जोन में बांटा गया था, जिनमें अधिकांश क्षेत्रों में प्रक्रिया लगभग पूरी हो गई है। 60 हजार से अधिक के फॉर्म नहीं हुए जमा अभियान के दौरान 60 हजार से अधिक मतदाताओं के एन्यूमरेशन फॉर्म चुनाव विभाग को वापस नहीं मिले। विभाग के अनुसार जिन मतदाताओं ने निर्धारित समय तक फॉर्म जमा नहीं किए, उनके मामलों की अलग से समीक्षा की जाएगी। जिनकी मैपिंग नहीं हो सकी है, उन्हें आगे नोटिस जारी कर आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने का अवसर दिया जाएगा। कई श्रेणियों के मतदाता चिह्नित एसआईआर अभियान के दौरान चुनाव विभाग ने विभिन्न श्रेणियों के मतदाताओं की पहचान भी की है। इनमें दूसरे स्थान पर शिफ्ट हो चुके मतदाता, क्षेत्र से बाहर रहने वाले, दूसरे राज्यों में पहले से पंजीकृत मतदाता, विदेश में रहने वाले तथा ऐसे लोग शामिल हैं जिन्होंने प्रक्रिया में सहयोग नहीं किया।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles