spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

हिसार की बेटी की जींद में संदिग्ध मौत:भाई बोला-फोन करके कहा दूध में सल्फास मिलाकर पिला रहे हैं, पति समेत 4 पर केस




जींद जिले के करसिंदू गांव की 40 वर्षीय विवाहिता गीता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले ने नया मोड़ ले लिया। मौत से पहले गीता ने अपने भाई को फोन कर आरोप लगाया कि पति उसे दूध में सल्फास मिलाकर जबरन पिला रहा है। कुछ देर बाद ससुराल पक्ष ने परिजनों को सूचना दी कि गीता ने जहरीला पदार्थ खा लिया है। उपचार के लिए हिसार लाते समय उसकी मौत हो गई। मंगलवार को पोस्टमॉर्टम के लिए शव हिसार के नागरिक अस्पताल पहुंचा तो मायके और ससुराल पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों के बीच कहासुनी होने पर पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी तक शव लेने से इनकार कर दिया। बाद में पुलिस के कहने पर शव का अंतिम संस्कार गांव में किया। भाई की शिकायत पर पति समेत 4 पर केस उचाना थाना पुलिस ने हिसार जिले के भैरी अकबरपुर निवासी मृतका के भाई अशोक की शिकायत पर पति रणवीर, सास फूली देवी और जेठ धर्मबीर व कर्मबीर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत में अशोक ने बताया कि गीता की शादी करीब 18 वर्ष पहले करसिंदू निवासी रणवीर से हुई थी। उनके 3 बेटियां और एक बेटा हैं। आरोप है कि रणवीर शराब पीने का आदी था और अक्सर गीता के साथ मारपीट व झगड़ा करता था। सास और दोनों जेठ भी उसे प्रताड़ित करते थे। इस विवाद को लेकर कई बार पंचायत हुई, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं आया। फोन करके बोलीं-दूध में सल्फास मिला दिया अशोक के अनुसार, सोमवार रात करीब 10 बजे गीता का फोन आया। उसने बताया कि पति ने दूध में सल्फास मिला दिया है और जबरन पिलाने की कोशिश कर रहा है। फोन पर झगड़े की आवाजें भी सुनाई दे रही थीं। उसने रणवीर को समझाने की कोशिश की, लेकिन कुछ देर बाद फोन बंद हो गया। इसके बाद ससुराल पक्ष ने गीता के जहर खाने की सूचना दी। परिजन उचाना पहुंचे, जहां से गीता को हिसार के निजी अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ाई जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles