spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

लुधियाना स्कूल में फायरिंग की सूचना से हड़कंप, छात्र घायल:पुलिस-सीआईए पहुंची, प्रबंधन बोला- एयर गन से शूटिंग के दौरान लगा छर्रा




लुधियाना के जगराओं स्थित एक निजी स्कूल में मंगलवार को गोली चलने की खबर से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में अफरा-तफरी फैल गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ सीआईए (CIA) स्टाफ की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्कूल परिसर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। इस घटना में सिधवां बेट क्षेत्र के रहने वाले एक छात्र के घायल होने की पुष्टि हुई है। अस्पताल में नाम पूछते ही गायब हुए साथी घायल छात्र को घटना के तुरंत बाद रायकोट रोड स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया था। हालांकि, अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा जब औपचारिकता के लिए छात्र का नाम और पता पूछा गया, तो उसके साथ आए लोग उसे बिना इलाज कराए किसी अन्य गुप्त स्थान पर ले गए। इसके बाद पुलिस ने स्कूल पहुंचकर घटनास्थल का गहन निरीक्षण किया और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की। स्कूल प्रबंधन का दावा: ट्रेनिंग के दौरान हुआ हादसा सोशल मीडिया पर उड़ रही अफवाहों के बीच स्कूल प्रबंधन ने स्थिति स्पष्ट की है। स्कूल प्रबंधक शिफू अग्रवाल ने बताया कि स्कूल में बच्चों को एयरगन शूटिंग का प्रशिक्षण (ट्रेनिंग) दिया जा रहा था। ट्रेनिंग के दौरान जब एक बच्चा एयरगन नीचे रखने लगा, तो अचानक नीचे की ओर फायर हो गया और पेलेट (छर्रा) दूसरे बच्चे के पैर में जा लगी। घटना के तुरंत बाद घायल छात्र के परिजनों को सूचित किया गया और वे ही उसे इलाज के लिए लेकर गए हैं। प्रबंधक ने सोशल मीडिया पर चल रही आपसी विवाद की खबरों को पूरी तरह भ्रामक और गलत बताया है। पुलिस जांच के घेरे में ‘दो पेलेट’ का रहस्य इस घटना को लेकर स्थानीय स्तर और सोशल मीडिया पर कई तरह की चर्चाएं गर्म हैं। कुछ दावों के अनुसार बच्चों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी, जिसके बाद एक छात्र ने दूसरे पर फायर किया। वहीं, चर्चा यह भी है कि घायल छात्र को एक नहीं बल्कि दो प्लेट लगी हैं। यदि छात्र को दो पेलेट लगी हैं, तो यह पुलिस जांच का सबसे अहम पहलू बन जाएगा। जानकारों के मुताबिक, सामान्य एयरगन में एक बार में केवल एक ही पेलेट लोड होती है। ऐसे में दो बार फायर होना किसी बड़ी लापरवाही या जानबूझकर किए गए हमले की ओर इशारा कर सकता है। आधिकारिक बयान का इंतजार फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर साक्ष्य जुटा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटनास्थल से मिले सबूतों, प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों और घायल छात्र की मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही पूरी स्थिति साफ हो पाएगी। जांच पूरी होने के बाद ही आधिकारिक तौर पर इस मामले का खुलासा किया जाएगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles