spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

सिंचाई विभाग के JE-बेलदार ₹45 हजार रिश्वत लेते अरेस्ट:यमुनानगर में पंचकूला ACB का ट्रैप: ठेकेदार के बिल पास कराने के बदले मांगी थी घूस



हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SVACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सिंचाई विभाग, यमुनानगर के जूनियर इंजीनियर (JE) सौरभ कुमार और विभाग के बेलदार करमजीत को ₹45 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
दोनों के खिलाफ SVACB थाना पंचकूला में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा-7 के तहत मामला दर्ज किया गया है। ब्यूरो ने दोनों आरोपियों को ट्रैप कार्रवाई के दौरान गिरफ्तार किया। बिलों का भुगतान रोककर बनाया रिश्वत का दबाव शिकायतकर्ता ने ACB को दी शिकायत में बताया कि वह सिंचाई विभाग में ठेकेदार है। उसके सभी आवश्यक दस्तावेज और औपचारिकताएं पूरी होने के बावजूद विभाग में लंबित बिलों का भुगतान नहीं किया जा रहा था। आरोप है कि JE सौरभ कुमार ने जानबूझकर बिल रोक रखे थे और भुगतान जारी करने के बदले रिश्वत की मांग की। जांच में सामने आया कि आरोपी JE ने शिकायतकर्ता से फोन पर संपर्क कर अपने साथ-साथ वरिष्ठ अधिकारियों के नाम पर भी रिश्वत की मांग की। रिश्वत लेने के लिए विभाग के बेलदार करमजीत को भेजा गया। बेलदार ने पैसे लेकर JE को सौंपे, तभी दबिश ACB के अनुसार शिकायतकर्ता ने ब्यूरो से संपर्क किया, जिसके बाद ट्रैप की योजना बनाई गई। तय योजना के तहत शिकायतकर्ता ने ₹45 हजार की रिश्वत बेलदार करमजीत को दी। करमजीत ने यह राशि JE सौरभ कुमार को सौंप दी। इसी दौरान पहले से निगरानी कर रही ACB टीम ने दोनों आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles