रोहतक के गांव खिड़वाली निवासी धर्मेंद्र हुड्डा सोशल मीडिया पर सपना चौधरी के बारे में बोलते हुए।
रोहतक के गांव खिड़वाली निवासी व जाट आरक्षण आंदोलन में पूर्व वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु की कोठी जलाने वाले मुख्य आरोपियों में से एक धर्मेंद्र हुड्डा ने डांसर सपना चौधरी को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालते हुए सपना चौधरी को स्टेज पर डांस करने वालों
.
धर्मेंद्र हुड्डा ने कहा कि सपना चौधरी ने सोशल मीडिया पर सबसे पहले अश्लीलता फैलाना शुरू किया। गाली देकर बोले कि छतों व गलियों में डांस करने वाली लड़कियां आज उसी से प्रेरित हो रही है। महिलाएं तो अपने बच्चों को सपना का डांस देखने से भी रोकती थी, लेकिन बड़े-बुजुर्गों ने उसे स्टार बना रखा है।

सोशल मीडिया पर डाली पोस्ट में बोलते हुए धर्मेंद्र हुड्डा।
वीर साहू को लोगों ने शादी करने से रोका था धर्मेंद्र हुड्डा ने कहा कि जब वीर साहू और सपना की शादी तय हुई थी तो लोगों ने वीर साहू को रोका था। लेकिन वीर साहू ने भावुक होकर शादी कर ली। अब दो बच्चे होने के बाद सपना ने वीर साहू पर केस कर दिया कि उसे वीर साहू से जान का खतरा है। जबकि वीर साहु ने सपना के लिए अपना कैरियर भी दांव पर लगा दिया।
सपना पर 35 FIR होने का किया दावा धर्मेंद्र हुड्डा ने अपनी पोस्ट में सपना चौधरी पर 35 एफआईआर होने का दावा करते हुए कहा कि सपना के ऊपर 15 से 20 करोड़ रुपए की ठगी करने के आरोप भी है। हरियाणा के युवाओं को बर्बाद कर रखा है। आज वह अपने पति से खतरा बताकर केस दर्ज करवा रही है।
अनू कादियान व म्यूरी गहलोत पर लगाए आरोप धर्मेंद्र हुड्डा ने अपनी पोस्ट में हरियाणवी गायिका व अभिनेत्री अनू कादियान व हरियाणवी मॉडल और गायिका म्यूरी गहलोत पर आरोप लगाए कि अनू कादियान ने 4 बार शादी करके युवाओं का घर बर्बाद किया। वहीं, म्यूरी गहलोत की हरियाणा में एंट्री ही बैन है। वो किसी कार्यक्रम में नहीं जा सकती।
धर्मेंद्र हुड्डा ने अपनी पोस्ट में खुली चुनौती दी कि अगर किसी को उसके ऊपर एफआईआर करवानी है तो करवा सकता है। अगर कोई बचना चाहता है या किसी गुंडे का सहारा लेना चाहता है तो ले सकता है, वह किसी से डरने वाला नहीं है। लेकिन अब सोशल मीडिया पर परोसी जा रही अश्लीलता को लेकर वह आवाज उठाते रहेंगे।







