spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

कैथल में सुरजेवाला का सरकार पर निशाना:सरकार को बताया घोटालों और भ्रष्टाचार की पर्याय, ट्विटर पर पोस्ट की




कैथल से कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने खेती को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि खेती-किसानी के लिए अभिशाप बनी हरियाणा की भाजपा सरकार अब घोटालों और भ्रष्टाचार की पर्याय बन गई है। इस संबंध में उन्होंने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से पोस्ट की है। बीमा क्लेम में भी घोटाला किया गया सुरजेवाला ने कहा कि MSP पर घोटाला, अनाज खरीद का घोटाला, बायोमैट्रिक मिलान का घोटाला और यहां तक कि बीमा क्लेम में भी घोटाला किया गया है। जड़ तक सड़ चुके भाजपाई सिस्टम ने बीमा क्लेम घोटाले को अंजाम देने के लिए मुर्दों को भी खेती के काम पर लगा दिया। हिसार की आदमपुर तहसील के कई गांवों में फसल बीमा के नाम पर चल रहा चौंकाने वाला घोटाला सामने आया है। बीमा क्लेम हड़पने का आरोप जिन लोगों का निधन हुए 10 साल से भी अधिक हो चुका है, घोटालेबाजों ने उन्हें कागजों में जिंदा दिखाकर उनके नाम की जमीन पर खुद को काश्तकार बताया और इसके बाद फसल में नुकसान दिखाकर बीमा क्लेम भी हड़प लिया। 2018-19 से ही चल रहे बीमा क्लेम घोटाले के इस खेल में अब तक करीब तीन करोड़ रुपए हड़पे जा चुके हैं। घोटाले के इस खेल में सीएससी, नंबरदार, बीमा एजेंट और कृषि विभाग के अफसरों सहित पूरा सिस्टम ही मिला हुआ है। असली किसानों को हक नहीं मिला उन्होंने कहा कि इस घोटाले का पर्दाफाश तब हुआ, जब असली किसानों को खराब फसलों का बीमा क्लेम मिला ही नहीं। इस पूरे फर्जीवाड़े को अंजाम देने के लिए सरकारी पोर्टल से किसानों की डेटा चोरी, खेवट से खेल, फर्जी दस्तावेज, फर्जी नोटरी और किसान का असली मोबाइल नंबर बदलने तक सारे औज़ार आजमा लिए गए। भाजपा ने हरियाणा के किसानों को लूट, हकमारी और भ्रष्टाचार से कर्जदार बनाकर खेती की खुशहाली को ही बर्बाद कर डाला है। अब मंडी से मुआवजे तक बस धोखा ही भाजपा की गारंटी है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles