![]()
करनाल जिले में नशा तस्करों और चोरी की वारदातों पर शिकंजा कसते हुए करनाल पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में बड़ी सफलता हासिल की है। एक ओर एंटी नारकोटिक्स सेल ने 12.7 ग्राम स्मैक मामले में चौथे आरोपी को गिरफ्तार किया है, वहीं सीआईए-3 की टीम ने तांबे की तार चोरी करने वाले आरोपी को काबू कर चोरीशुदा सामान बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी सब इंस्पेक्टर हिम्मत सिंह के नेतृत्व में टीम ने स्मैक तस्करी के मामले में आरोपी प्रदीप कुमार उर्फ काला पुत्र अनुप सिंह निवासी गांव कालरो थाना मधुबन को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार इस मामले में पहले ही कर विक्रम, कृष्ण और जितेंद्र को गिरफ्तार किया जा चुका है। पूछताछ में हुआ खुलासा, सूचना पर गिरफ्तारी एसआई हिम्मत सिंह ने बताया कि पहले पकड़े गए आरोपियों से गहन पूछताछ के दौरान सामने आया कि इस नेटवर्क में प्रदीप कुमार भी शामिल है। इसके बाद टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले में आगे की कार्रवाई नियमानुसार की जा रही है। जिला पुलिस करनाल ने स्पष्ट किया है कि नशा तस्करों के खिलाफ सख्त अभियान भविष्य में भी लगातार जारी रहेगा, ताकि समाज को नशे के दुष्प्रभाव से बचाया जा सके। तांबे की तार चोरी का आरोपी गिरफ्तार वहीं दूसरी ओर सीआईए-3 की टीम ने एएसआई नवीन कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए तांबे की तार चोरी के मामले में आरोपी शाम बहादुर पुत्र दल बहादुर निवासी विराट नगर, नेपाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1 किलो 500 ग्राम तांबे की तार बरामद की है। 10 जुलाई की वारदात, काछवा पुल से पकड़ा गया आरोपी अनुसंधान अधिकारी ने बताया कि 10 जुलाई को थाना सिविल लाइन क्षेत्र में एक निर्माणाधीन कार्यस्थल से तांबे की तार चोरी होने की शिकायत पर मुकदमा नंबर 423 दर्ज किया गया था। जांच के दौरान मिली विश्वसनीय सूचना के आधार पर पुलिस ने काछवा पुल क्षेत्र से आरोपी को काबू किया। पहले भी जा चुका है जेल, रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी पहले भी चोरी के मामलों में जेल जा चुका है और आदतन अपराधी है। पुलिस उसके आपराधिक रिकॉर्ड की जांच कर रही है। आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। अपराधियों पर सख्त नजर, कार्रवाई जारी दोनों मामलों में कार्रवाई के बाद पुलिस ने साफ संकेत दिए हैं कि जिले में अपराध करने वालों के लिए कोई राहत नहीं है। चाहे नशा तस्करी हो या चोरी, हर मामले में सख्ती से निपटा जाएगा।
Source link
करनाल में 2 मामलों में 2 आरोपी पकड़े:स्मैक तस्करी में चौथा तस्कर काबू, तांबे की तार चोरी का आरोपी गिरफ्तार







