spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

सिरसा में 16 प्राइवेट स्कूल MIS पर ब्लैक लिस्ट:किसी ने कोड बदला कोई गैर-मान्यता, बंद स्कूल भी शामिल, अलग से रिपोर्ट बनेगी




शिक्षा विभाग की ओर से ब्लैक लिस्ट किए गए प्राइवेट स्कूलों में सिरसा के भी करीब 16 स्कूल शामिल है। विभाग ने इनको एमआईएस से ब्लॉक कर दिया है। अब ये स्कूल दाखिला नहीं कर सकेंग। खास बात है कि इनके नाम ब्लैक लिस्ट में अवश्य शामिल है, परंतु दाखिले आज भी चल रहे हैं। कारण है कि इनमें से किसी ने स्कूल का कोड बदलवा लिया तो कुछ पहले से गैर मान्यता प्राप्त है। कुछ स्कूल ऐसे हैं, जो पहले ही बंद हो गए। इस बारे में शिक्षा विभाग का कहना है कि ये स्कूल चार-पांच कारणों से ब्लैक लिस्ट किए गए हैं। इन स्कूलों से बार-बार विभाग जानकारी मांग रहा था और दस्तावेज प्रक्रिया पूरी करने को कहा गया था। मगर इन स्कूल संचालकों की ओर से गंभीर नहीं लिया गया। इसलिए ये कार्रवाई करनी पड़ी। अब इन स्कूलों की रिपोर्ट बनाकर विभाग को भेजी जाएगी। सोमवार से इनकी रिपोर्ट की जाएगी। दूसरी ओर प्राइवेट स्कूल संचालकों के अनुसार, किसी ने स्कूल कोड नया ले लिया है और पुराना वाला कोड बंद हो गया है। इस लिस्ट में पुराने वाला कोड दिया हुआ है तो किसी ने कहा, विभाग को मान्यता के लिए आवेदन किया हुआ है। एसएलसी दे सकेंगे, दाखिले नहीं शिक्षा विभाग के अनुसार, अभी किसी छात्र को नुकसान नहीं होगी। ये स्कूल किसी भी छात्र को एसएलसी जारी कर सकेंगे, लेकिन किसी छात्र का दाखिला नहीं कर सकेंगे। एमआईएस पोर्टल पर इन स्कूलों को ब्लॉक कर दिया है। शिक्षा विभाग की ओर से एमआईएस से ब्लॉक स्कूल गुरुकुल विद्या आश्रम मिडिल स्कूल अबूबशहर श्री कृष्णा मिडिल स्कूल बनवाला श्री विद्या निकेतन मिडिल स्कूल एसआर इंटरनेशनल स्कूल सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल ढुकड़ा बीएस मॉडल स्कूल अरनियांवाली भविष्य इंटरनेशनल स्कूल गिगोरानी आदर्श मॉडल स्कूल पन्नीवाला दशमेश प्राइमरी स्कूल चौधरी बलराम इंटरनेशनल स्कूल नथोर अकल एकेडमी रोड़ी चिल्ड्रन हाई स्कूल दिशा स्कूल सिरसा सरस्वती पब्लिक स्कूल फरवाई कलां गुरु तेज बहादुर स्कूल वैदवाला केंद्रीय विद्यालय इन चार कारणों से ब्लैक लिस्ट स्कूलों ने आरटीई के तहत 25 प्रतिशत सीटें नहीं शो की। कुछ गैर मान्यता प्राप्त है किसी ने 10 साल बाद स्कूल का रिन्यू नहीं करवाया। कुछ ने स्कूल कोड बदल लिया और पुराना बंद हो गया। दोबारा रिपोर्ट भेजेंगे : डीईओ सिरसा शिक्षा विभाग से डीईओ सुभाष कुमार फुटेल का कहना है कि विभाग को सभी स्कूलों की रिपोर्ट भेजी हुई है। उन्हीं रिपोर्ट के आधार पर विभाग ने ये एक्शन लिया है। अब इन स्कूलों की रिपोर्ट दोबारा बनाई जाएगी। इसके बाद विभाग को भेजी जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles