![]()
पीएम नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे से पहले मोहाली के कई स्कूलों को सुबह-सुबह बम से उड़ाने की धमकी मिली। इसके बाद प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस, बम निरोधक दस्ता और अन्य सुरक्षा टीमें स्कूलों में पहुंचीं। परिसर की गहन तलाशी ली जा रही है और छात्रों व स्टाफ की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाए गए हैं। फिलहाल धमकी की जांच जारी है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, अब तक किसी संदिग्ध वस्तु की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस धमकी के स्रोत का पता लगाने में जुटी है और लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।
खबर को हम लगातार अपडेट कर रहे हैं….
Source link
प्रधानमंत्री के दौरे से पहले स्कूलों को धमकी भरी मेल:सुबह नौ बजे के करीब आई मेल, इसके बाद कुछ स्कूलों में छुट्टी







