![]()
जींद जिले में जुलाना क्षेत्र के झमोला गांव में एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के पिता की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत 6 लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। पौली निवासी रमेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी बेटी पूजा की शादी करीब 10 वर्ष पहले झमोला गांव निवासी मनदीप से हुई थी। रमेश के अनुसार, उन्होंने अपनी हैसियत के अनुसार दान-दहेज दिया था। पिता ने प्रताड़ित करने का आरोप लगाया शिकायत में आरोप लगाया गया है कि शादी के बाद से ही पति मनदीप, ससुर संजय, सास नरेश, ननद सुषमा और उसके दामाद की मौसी उर्मिला सहित परिवार के अन्य सदस्य अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर पूजा को प्रताड़ित कर रहे थे। रमेश ने बताया कि आरोपी अक्सर पूजा के साथ मारपीट करते थे और उसे मानसिक रूप से परेशान करते थे। कई बार समझौते के प्रयास भी किए गए, लेकिन प्रताड़ना बंद नहीं हुई। परेशान होकर की आत्महत्या मृतका के पिता ने आरोप लगाया कि लगातार हो रही प्रताड़ना से तंग आकर उनकी बेटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने रमेश की शिकायत के आधार पर पति मनदीप, ससुर संजय, सास नरेश, ननद सुषमा, उर्मिला और मनीषा के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही थाना प्रभारी जुलाना, कमल ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत के आधार पर पति सहित छह आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Source link
जींद में विवाहिता ने फांसी लगाकर सुसाइड किया:पिता ने ससुराल पर लगाए प्रताड़ित करने के आरोप; पति सहित 6 पर केस दर्ज







