spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

ग्राहक बनकर आया युवक, दुकान से 1.20 लाख चुराए:रानियां में सेनेटरी की दुकान में दिया वारदात को अंजाम, पुलिस खंगाल रही CCTV




सिरसा जिले के रानियां शहर में एक सेनेटरी की दुकान से ग्राहक बनकर आए एक युवक ने 1 लाख 20 हजार रुपए चुरा लिए। यह घटना जीवन नगर मार्ग स्थित सांवरिया सेनेटरी की दुकान पर शनिवार सुबह हुई। दुकानदार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक कुछ देर तक दुकान में ग्राहक बनकर मौजूद रहा। इसी दौरान उसने मौका पाकर दुकानदार का ध्यान भटकाया और दुकान में रखे बैग से नकदी निकाल ली। वारदात को अंजाम देने के बाद युवक मौके से फरार हो गया। चोरी का पता चलते ही दुकानदार ने की तलाश, नहीं लगा सुराग दुकानदार पवन कुमार को जब चोरी का पता चला तो उन्होंने आसपास आरोपी की तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब दुकान और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। इसका उद्देश्य आरोपी की पहचान कर उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार करना है। मामले की प्रारंभिक जांच जारी है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles