spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

आरओ की आड़ में चल रही शराब फैक्ट्री पर छापा:रोहतक पुलिस ने मौके से बरामद किया कैमिकल व नकली शराब बनाने का सामान




रोहतक के इन्द्र नगर स्थित प्लॉट में अवैध व नकली शराब बनाने का खुलासा किया गया। प्लाट में पानी का आरओ प्लांट चलाने की आड़ में नकली शराब की फैक्ट्री चल रही है। गुप्त सूचना पर शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस व आबकारी विभाग ने छापेमारी करते हुए मौके से नकली शराब बनाने का सामान जब्त किया। साथ ही फैक्ट्री चलाने वाले के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की। इंद्र नगर में प्लाट के अंदर 13 कमरे बने हुए थे, जिनमें पानी का आरओ प्लांट लगाने की आड़ में नकली शराब बनाई जा रही थी। साथ ही एक मशीन द्वारा शराब की छोटी बोतले भी तैयार कर रहे थे। प्लाट के अंदर कैमिकल के माध्यम से शराब में मिलावट करके बेचा जाता था, जिसके बारे में पता लगते ही पुलिस ने छापा मारा। छापेमारी के दौरान यह सामान बरामद
पुलिस की छापेमारी के दौरान कमरों से 03 प्लास्टिक टंकी, एक आरओ सिस्टम, 2725 पव्वा शराब, 27,600 होलमार्क, क्यूआर कोड की सीट जो कुल 1,22,400 क्यूआर कोड, कैमिकल, 4000 ढक्कन, 1800 अवैध शराब पैक करने के गत्ते, 9900 खाली पव्वे, ख़ाली ड्रम, रैपर व अन्य सामान बरामद हुआ है। आबकारी विभाग ने पहुंचकर की कार्रवाई
इंद्र नगर में नकली, मिलावटी शराब बनाने व बिना लाईसैंस/परमीट के नकली स्टीकर लगाकर शराब बेचने, राजस्व विभाग को आर्थिक नुकसान पहुंचाने के आरोप में केस दर्ज किया गया। आबकारी विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर सामान को जब्त किया। शराब बनाने के लिए स्पिरिट कहां से आता है और नकली शराब कहां बेची जाती है, इसके बारे में पुलिस जांच कर रही है। पुलिस मामले में कर रही जांच
शिवाजी कॉलोनी थाना एसएचओ राकेश सैनी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी करते हुए नकली शराब बनाने वाली फैक्ट्री को पकड़ा है। मौके से सामान बरामद किया गया है। यह प्लाट नवीन नाम के व्यक्ति ने किराए पर ले रखा है, जो आरओ प्लांट की आड़ में शराब की फैक्ट्री चला रहा था। पुलिस मामले में आरोपी की तलाश कर रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles