spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

Sonipat SIR 2026 Review | EC Principal Secretary Visit; No Voter Left Behind


सोनीपत लघुसचिवालय में भारत निर्वाचन आयोग के प्रधान सचिव एसबी जोशी अधिकारियों से चर्चा करते हुए।

भारत निर्वाचन आयोग के प्रधान सचिव एसबी जोशी ने सोनीपत का दौरा किया। लघु सचिवालय में उपायुक्त नेहा सिंह और जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचक पंजीयन अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे एसआईआर-2026 अभियान

.

प्रधान सचिव जोशी ने अभियान की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए शेष कार्य को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी बीएलओ घर-घर जाकर प्रत्येक पात्र मतदाता से एन्यूमरेशन फार्म प्राप्त करें और उसका तत्काल डिजिटाइजेशन सुनिश्चित करें।

कोई भी पात्र मतदाता न छूटे

जोशी ने स्पष्ट किया कि इस अभियान में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि कोई भी पात्र मतदाता किसी भी परिस्थिति में न छूटे।

उन्होंने अधिकारियों को ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश भी दिए। मुनादी, जनसंपर्क, सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों तथा विभिन्न माध्यमों से लोगों को प्रेरित किया जाए, ताकि बचे चार दिनों में प्रत्येक मतदाता एन्यूमरेशन फार्म संबंधित बीएलओ को उपलब्ध करवाएं और अभियान निर्धारित समय-सीमा के भीतर सफलतापूर्वक पूरा हो सके।

सोनीपत में बैठक करते हुए अधिकारी।

सोनीपत में बैठक करते हुए अधिकारी।

एन्यूमरेशन फार्म प्राप्त कर रहे बीएलओ

जोशी ने कहा कि जिन बीएलओ ने अपने-अपने बूथों पर 100 प्रतिशत एन्यूमरेशन फार्म कलेक्शन एवं डिजिटाइजेशन का कार्य पूरा कर लिया है, उन्हें सम्मानित किया जाए, ताकि अन्य बीएलओ भी प्रेरित होकर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य करें। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रोत्साहित करना आवश्यक है।

उन्होंने सभी निर्वाचक पंजीयन अधिकारियों (ईआरओ) को निर्देश दिए कि वे नियमित रूप से अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों का फील्ड निरीक्षण करें और यह सुनिश्चित करें कि मतदान केंद्रों पर निर्धारित समय के अनुसार बीएलओ उपस्थित रहकर मतदाताओं से एन्यूमरेशन फार्म प्राप्त कर रहे हैं। जहां भी किसी प्रकार की कमी दिखाई दे, वहां तुरंत सुधारात्मक कार्रवाई की जाए।

समय पूरा होने पर केवल 4 दिन शेष

प्रधान सचिव ने कहा कि अभियान की समय-सीमा पूरी होने में अब केवल चार दिन शेष हैं। ऐसे में सभी अधिकारी एवं कर्मचारी मिशन मोड में कार्य करते हुए शेष कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करें। उन्होंने कहा कि अभियान की सफलता सभी अधिकारियों, बीएलओ, जनप्रतिनिधियों तथा आम नागरिकों के संयुक्त सहयोग से ही संभव है।

कार्य में तेजी लाने के निर्देश

बैठक में उपायुक्त नेहा सिंह ने आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन भारत निर्वाचन आयोग के सभी निर्देशों का पूर्ण पालन करते हुए अभियान को समयबद्ध एवं सफलतापूर्वक पूरा करेगा। उन्होंने सभी निर्वाचक पंजीयन अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे प्रतिदिन प्रगति की समीक्षा करें तथा डिजिटाइजेशन कार्य में और अधिक तेजी लाकर निर्धारित लक्ष्य समय पर हासिल करना सुनिश्चित करें।

बैठक में ये रहे शामिल

इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त अजय अरोड़ा, एसडीएम सोनीपत सुभाष चंद्र, एसडीएम गोहाना अंकित कुमार, एसडीएम गन्नौर प्रवेश कादियान, एसडीएम खरखौदा अमित कुमार, नगराधीश सिमरन, डीडीपीओ मनीष मलिक, निर्वाचन तहसीलदार दिनेश कुमार, सहायक वेदपाल चौहान, कानूगो कृष्ण हुड्डा, पवन कुमार व पूजा सहित संबंधित सभी अधिकारी मौजूद रहे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles