![]()
कुरुक्षेत्र में एलिवेटेड रेलवे लाइन को पुरानी लाइन से जोड़ने के लिए काम शुरू हो चुका है। इसके चलते आज कुरुक्षेत्र-नरवाना-जींद रेलवे लाइन पर करीब 10 घंटे का पावर और ट्रैफिक ब्लॉक रहेगा। हालांकि विभाग की कोशिश रहेगी कि दोपहर करीब साढ़े 12 बजे तक मुख्य काम पूरा कर लिया जाए। जानकारी के मुताबिक, रात के समय लगातार 10 घंटे का खाली स्लॉट उपलब्ध नहीं था। इसलिए दिन में ब्लॉक लेना जरूरी हुआ। इस दौरान जरूरत के अनुसार मालगाड़ियों को रेगुलेट या डायवर्ट किया जाएगा। अगर कोई विशेष ट्रेन या देरी से चल रही ट्रेन होगी तो उसको हालात को देखते हुए कंट्रोल किया जाएगा। आज जुड़ेगी पुरानी और नई रेलवे लाइन रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, शुक्रवार को पुरानी लाइन और एलिवेटेड ट्रैक के बीच अंतिम कट एंड कनेक्शन का काम किया जाएगा। इसके लिए मशीनों के जरिए पुरानी पटरियों को काटकर नई लाइन से जोड़ा जाएगा। विभाग दोपहर तक यह काम पूरा करने का दावा कर रहा है। आज दौड़ सकती हैं ट्रेनें इसके बाद किसी भी समय एलिवेटेड ट्रैक पर ट्रेनें दौड़ सकती है। अगर सब कुछ योजना के अनुसार रहा तो आज से ही ट्रेनें इसी ट्रैक से गुजरेंगी। उद्घाटन तक यही एक तरह का ट्रायल भी माना जाएगा। हालांकि यह पहला मौका नहीं होगा जब ट्रेन एलिवेटेड ट्रैक पर पहुंचेगी। इससे पहले 15 अक्टूबर 2024 को अस्थायी रूप से लाइन जोड़कर ट्रैक पर ट्रेन चलाई जा चुकी है। 17 जुलाई को PM मोदी करेंगे उद्घाटन कुरुक्षेत्र जंक्शन के स्टेशन अधीक्षक शंकर लाल मीणा ने बताया कि एलिवेटेड रेलवे ट्रैक का उद्घाटन 17 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से जींद से करेंगे। उद्घाटन से पहले ही ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। करीब 347 करोड़ रुपए के इस प्रोजेक्ट का शिलान्यास 22 अगस्त 2019 को तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किया था।
Source link
पुरानी-नई रेलवे लाइन जोड़ने का काम जारी:कुरुक्षेत्र-नरवाना ट्रैक पर रहेगा ब्लॉक, नए एलिवेटेड ट्रैक पर आज से दौड़ सकती हैं ट्रेनें







