spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

Gurugram GMDA Launches 24×7 Helpline for Monsoon Waterlogging


जीएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीसी मीणा।

गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने मानसून के दौरान शहरवासियों को जलभराव और अन्य नागरिक समस्याओं से राहत दिलाने के लिए 24×7 हेल्पलाइन सेवा शुरू की है। यह सेवा उसकी एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली का हिस्सा है। इस नई व्यवस्था के माध्यम से शहरवा

.

जीएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीसी मीणा ने बताया कि नागरिक मानसून सीजन में 1800-180-1817, 0124-4753555 और 9870201817 पर 24 घंटे कॉल कर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

इसके अतिरिक्त, 7840001817 पर वॉट्सएप के माध्यम से संबंधित स्थान की फोटो के साथ शिकायत भेजी जा सकती है। 9873353224 पर मिस्ड कॉल देने पर कॉल सेंटर का प्रतिनिधि स्वयं वापस कॉल कर शिकायत दर्ज करेगा।

हेल्पलाइन के अलावा, नागरिक जीएमडीए के शिकायत पोर्टल, ईमेल और My Gurugram App के माध्यम से भी अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं। इन प्लेटफॉर्म्स पर शिकायत की वर्तमान स्थिति की जानकारी भी आसानी से प्राप्त की जा सकेगी, जिससे नागरिकों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण कार्यालय।

गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण कार्यालय।

कॉल सेंटर के प्रतिनिधि चौबीसों घंटे सक्रिय रहेंगे

पीसी मीणा ने बताया कि कॉल सेंटर के प्रतिनिधि विशेष रूप से बारिश के दौरान चौबीसों घंटे सक्रिय रहेंगे। जलभराव से जुड़ी शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर संबंधित विभागों तक पहुंचाया जाएगा।

जीएमडीए का दावा है कि शिकायत मिलते ही संबंधित विभाग और फील्ड टीमों को तत्काल सूचित किया जाएगा, ताकि मौके पर पहुंचकर समयबद्ध तरीके से समस्या का समाधान किया जा सके।

नागरिक सेवाओं की शिकायतें भी होंगी दर्ज

इस प्रणाली के माध्यम से पेयजल आपूर्ति, सीवरेज व्यवस्था, वर्षा जल निकासी, सड़कों की खराब स्थिति, स्वच्छता, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन तथा जीएमडीए, नगर निगम गुरुग्राम (एमसीजी) और नगर निगम मानेसर (एमसीएम) से संबंधित अन्य नागरिक सेवाओं की शिकायतें भी दर्ज कराई जा सकेंगी।

इसके अलावा विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हो सके और शिकायतों की रियल-टाइम मॉनिटरिंग की जा सके। इससे मानसून के दौरान शिकायतों का त्वरित निस्तारण होगा और नागरिकों को बेहतर, पारदर्शी एवं निर्बाध नागरिक सेवाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। जीएमडीए को उम्मीद है कि इस नई व्यवस्था से बारिश के मौसम में लोगों को होने वाली परेशानियों में काफी कमी आएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles