spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

नाथूसरी कलां में नशे के खिलाफ एकजुट हुए ग्रामीण:पंचायत में तस्करों के बहिष्कार का ऐलान, बोले-जमानत करवाने वालों पर भी होगी कार्रवाई




सिरसा जिले के नाथूसरी कलां गांव में ग्रामीणों ने नशे के खिलाफ एकजुट होकर बड़ा फैसला लिया है। गांव में आयोजित एक पंचायत में यह निर्णय लिया गया कि नशा बेचने वालों की किसी भी स्तर पर मदद नहीं की जाएगी। पंचायत में यह भी तय हुआ कि नशा तस्करों की जमानत करवाने वालों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों ने जोर देकर कहा कि नशा युवाओं के भविष्य को बर्बाद कर रहा है, इसलिए गांव में नशे के कारोबार को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा। निगरानी के लिए कमेटी का गठन किया ग्रामीणों का कहना है कि यदि कोई व्यक्ति गांव में नशा बेचता पाया गया, तो उसके खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई के लिए पूरा सहयोग किया जाएगा। ग्रामीणों ने नशे पर निगरानी रखने के लिए एक कमेटी का भी गठन किया है। यह कमेटी गांव में नशा बेचने वालों पर नजर रखेगी और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना संबंधित विभाग को देगी। गांव की सरपंच रीटा कासनियां ने बताया कि नशा व्यक्ति और परिवार दोनों को बर्बाद कर देता है। युवाओं को नशे से दूर रखने के उद्देश्य से ग्रामीणों की बैठक बुलाकर यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। ये लोग रहे मौजूद इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि जगतपाल कासनियां, समाजसेवी रघुबीर कड़वासरा, नरेंद्र कासनियां, सुरेंद्र कासनियां, बलराम कासनियां, खिराज, राममूर्ति आर्य, शहाबुद्दीन, भाग सिंह, भरत सिंह आमीन सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles