spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

भिवानी BJP युवा जिलाध्यक्ष की ऑडियो वायरल:ठेकेदारों से 30% मांगने का आरोप, किरण-श्रुति के करीबी मड्डू का भी जिक्र; बोले-मेरी प्रमोशन से विरोधी नाखुश




भिवानी में एक ऑडियो वायरल होने से सियासी हलचल मच गई है। दावा है कि यह ऑडियो BJP यूथ विंग के जिलाध्यक्ष राहुल शर्मा की किसी सरपंच से बातचीत का है। 1 मिनट 43 सेकेंड की कॉल रिकॉर्डिंग में ठेकेदारों से 30% मांगने को लेकर बातचीत हो रही है। इस बातचीत में किसी मड्डू का भी जिक्र हो रहा है। दावा है कि यह पूर्व मंत्री किरण चौधरी और कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी के करीबी समर्थक परमजीत मड्डू के संबंध में है। ऑडियो में जिक्र है- रामबीर नाट गया। न्यू बोल्या- मैंने मड्‌डू का भी फोन करवा दिया। मैं नहीं दूं 30 प्रतिशत।
वायरल ऑडियो को लेकर दैनिक भास्कर ने राहुल शर्मा से बात की। उन्होंने कहा-ये पुराना ऑडियो है। वह धनाना के सरपंच से पार्टनरशिप को लेकर बात कर रहे थे। कमिशन का कोई जिक्र नहीं। विपक्षियों ने मेरी तरक्की देखकर ऑडियो को वायरल किया है। वहीं, परमजीत मड्डू ने कहा कि ऑडियो का जिक्र तो मेरे सामने भी आया है। अगर मैंने किसी को कमीशन देने से मना कर दिया होगा तो उसमें गलत बात भी नहीं है। हालांकि, मुझे कंफर्म याद नहीं है। जबकि, भाजपा जिलाध्यक्ष विरेंद्र कौशिक ने कहा- मेरे सामने वायरल ऑडियो का जिक्र आया है, लेकिन अभी तक सुनी नहीं है। सुनने के बाद ही कुछ कह सकते हैं। सबसे पहले जानिए…1 मिनट 43 सेकेंड की ऑडियो में है क्या – नाट ग्या वो
– कौन? -रामबीर, उस मैटर नै।
-कोई बात नहीं। -कही थी मैंने। न्यू बोल्या, आज बताव था मैंने मड्‌डू का भी फोन करवा दिया। मैं नहीं दूं 30 प्रतिशत।
-क्या मड्‌डू का? -मखा मैंने मड्‌डू पर ही कहवा दी कि एक रुपया ही नहीं देना कित्ते भी।
-कल आया था मड्‌डू? -ना भाई कोनी आया।
-मैंने कही थी भाई देख ले 30 परसेंट के हिसाब से कर ले सौदा। बोल्या मैं तो सरपंचां नै ए 5 परसेंट ब्याद (ज्यादा) दू दूंगा। मैं उसनै 30 परसेंट कोनी दूं। -मड्‌डू बाबत के बोला?
-मैंने मड्‌डू लग भी कह दी है कि यह भाई 30 परसेंट की कहव है, मेरे लग। भाई फिर मेरे पास क्या बचेगा। मड्‌डू की उसके गेल (साथ) बात हो ली। हुई थी तेरी बात।
-ना कोनी हुई, यो के कहव था कि क्या कुवाह दे मड्‌डू पै? -मैंने मड्‌डू पै कुहा दी किम्मे कोनी देना, 30 परसेंट। कोई देन की जरूरत कोनी। मैं बोल्या मैं 25 करवा सकता हूं, इतना ही करवा सकता हूं। वह भाईचारे मैं
-ना-ना तूं क्यूं टेंशन लकव। -न्यूं बोल्या कि मैं तो सरपंचां नै 5 परसेंट ब्याद दे सकूं हूं।
-सरपंचां ने दे दे तूं। -मैं नूं कोनी देऊं फ्री मैं कमाकर। वह भाई तेरी इच्छा भाई।
-कोई नी बात भाई तूं तेरे भाग का ले ले। और क्या करें, हमें क्यों खसिये पालने हैं। -आपां जिद्दी क्यों लगावां थे, भाईचारे की बात थी। वह तो मन मिले की बात थी। वह तो आगला राजी होकर मानले। ठीक है काम बढावां रै उसका तो किमे। सारे ढाल की मदद तैने ओट ली थी, एमएलए की थी।
-हां। -एक्सन व महकमें की भी सारी ओटां थे।
-हां, आपनी तरफ से जितना दम हैं सारी करां रै। दिक्कत आव तो आपनी समस्या थी। -लेकिन, चलो भाई आगला नाट ग्या तो छोड़ो फेर। मैं तो न्यूं ए फोन करया कि कल मड्‌डू का फोन आया था के, मड्‌डू गेल्यां बात हुई थी क्या?
-मड्‌डू कल रात नैं मेरे साथ घरां ऐ सुत्या था। (दैनिक भास्कर इस ऑडियो या इसके कंटेंट की पुष्टि नहीं करता) अब जानिए…इस ऑडियो पर किसने क्या कहा राहुल बोले- कमीशन का नहीं पार्टनरशिप का जिक्र है भाजपा के युवा जिलाध्यक्ष एवं जिला पार्षद राहुल शर्मा ने कहा- ऑडियो में कमीशन का नाम ही नहीं है। वह पार्टनरशिप का जिक्र है। धनाना के सरपंच से बात कर रहा हूं। मड्‌डू का जो नाम आ रहा है इस ऑडियो में उसकी और रामबीर ठेकेदार की पार्टनरशिप है। मैं तो मिडिएटर था, इनकी पार्टनरशिप करवाने वाला। मड्‌डू साथी है और उसमें मेरा कोई जिक्र ही नहीं है। मड्‌डू की पार्टनरशिप का जिक्र है रामबीर से। उसमें कमीशन तो कहा ही नहीं है, पार्टनरशिप का जिक्र है ठेकेदार से। अक्टूबर-नवंबर 2024 की ऑडियो वायरल की जा रही है राहुल ने आगे कहा- यह एक साल पहले भी वायरल हुई थी। यह करीब सवा-डेढ़ साल पहले की है। अब फिर से वायरल कर रही है। जब भी मेरी कोई बात आती है कि कुछ अच्छा प्रमोशन हो जाएगा या कुछ और। यह अक्टूबर- नवंबर 2024 की है। जब भी इसे वायरल किया गया और अब भी वायरल कर रहे हैं। यह तो पूरी उम्र रहेगी। लेकिन कमीशन का कोई जिक्र ही नहीं है पार्टनरशिप का जिक्र था। मैं वहां का पार्षद हूं और उसी के सारे आदमी हैं, उस एरिया में। अब तो मेरा ही कोई विरोधी वायरल कर रहा है। मड्डू बोले- पता नहीं कौन से वाले मड्डू की बात वहीं, भाजपा नेता परमजीत मड्‌डू ने कहा- ऑडियो का जिक्र मेरे पास भी आया था। बातचीत में वे केवल मड्‌डू का नाम ले रहे हैं, वह पता नहीं कौन मड्‌डू हैं। जो राहुल शर्मा मेरा नाम ले रहा है, उससे मेरी बात हुए ही कई साल हो चुके हैं। वहीं कमीशन की जो बात कही जा रही है, अगर मैंने किसी को कमीशन देने से मना कर दिया होगा, तो उसमें गलत बात भी नहीं है। हालांकि, मुझे कंफर्म याद नहीं है। किसी को बिना कमीशन के काम करने की बोलना गलत नहीं है। वायरल ऑडियो में यह भी बोला जा रहा है कि मड्‌डू मेरे घर पर सोया था। मैं आज तक राहुल शर्मा के घर ही क्या किसी दूसरे व्यक्ति के घर पर नहीं सोया। मेरा इससे कोई लेना-देना नहीं।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles