spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

बहादुरगढ़ बारिश से हुआ पानी-पानी:सड़क, गली, बाजार और सब्जी मंडी डूबी; बच्चों ने पानी में लगाए गोते, चलती बस से युवक का खतरनाक स्टंट वायरल




बहादुरगढ़ में लगातार हुई बारिश ने एक बार फिर जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। शहर की कई कॉलोनियों की गलियां, मुख्य सड़कें, बाजार और सब्जी मंडी घंटों तक पानी में डूबी रहीं। जलभराव के कारण लोगों को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा, वहीं बारिश के बीच कई ऐसे नजारे भी सामने आए, जिन्होंने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। शहर के कई स्कूलों के बाहर छुट्टी के समय बच्चे बारिश के पानी में नहाते, उछलकूद करते और मस्ती करते नजर आए। किसी ने पानी में छलांग लगाई तो कोई दोस्तों के साथ बारिश का आनंद लेता दिखा। इन दृश्यों को राहगीरों ने अपने मोबाइल कैमरों में कैद कर लिया। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दो युवक चलती बस के पिछले दरवाजे से लटक हुए दिखाई देता है। वह सड़क पर भरे बरसाती पानी में अपने पैर घसीटते हुए स्टंट करता नजर आता है। कुछ सेकंड की यह मस्ती किसी बड़े हादसे में भी बदल सकती थी, लेकिन युवक बेखौफ होकर अपनी जान जोखिम में डालता दिखाई दिया। वहीं दूसरी ओर सरकारी स्कूलों के बाहर अलग ही नजारा देखने को मिला। स्कूल के बाहर जमा बरसाती पानी बच्चों के लिए मानो स्विमिंग पूल बन गया। कई बच्चे पानी में नहाते, उछलकूद करते और मस्ती करते नजर आए। किसी ने बारिश का आनंद लिया तो किसी ने दोस्तों के साथ पानी में खेलते हुए पल को यादगार बना लिया। यह दृश्य राहगीरों के आकर्षण का केंद्र बना रहा। बारिश के बाद शहर के कई हिस्सों में जलभराव की तस्वीरें सामने आने से नगर परिषद की तैयारियों पर भी सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि हर साल बरसात में यही हाल होता है, लेकिन स्थायी समाधान आज तक नहीं हो सका।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles