![]()
चंडीगढ़ पुलिस के ऑपरेशन सेल ने आदतन अपराधी और भगोड़े मोहम्मद इरफान उर्फ राजू खान को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से दो पिस्तौल और 6 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। आरोपी के खिलाफ चंडीगढ़ के अलग-अलग थानों में लूट, स्नैचिंग, चोरी, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट समेत 22 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मलोया ईडब्ल्यूएस कॉलोनी निवासी मोहम्मद इरफान उर्फ राजू खान को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देसी कट्टा और एक कारतूस बरामद हुआ। इसके बाद सेक्टर-31 थाने में आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। सुरक्षा के लिए खरीदे थे कारतूस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपनी सुरक्षा के लिए मलोया निवासी रिंकू उर्फ पाक-पाक से देसी कट्टा और कारतूस खरीदे थे। उसने यह भी बताया कि उसके पास एक और 9 एमएम पिस्तौल और 5 कारतूस हैं, जिन्हें उसने कॉलोनी नंबर-4 में एक पत्थर के नीचे छिपा रखा है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने वहां से 9 एमएम पिस्तौल, एक मैगजीन और 5 कारतूस बरामद कर लिए। पंजाब पुलिस का सर्विस रिवॉल्वर बेचने की तैयारी जांच में सामने आया कि बरामद 9 एमएम पिस्तौल रिंकू उर्फ पाक-पाक ने सेक्टर-21ए स्थित एक मकान से चोरी की थी। यह हथियार पंजाब पुलिस के एक कर्मचारी का सर्विस रिवॉल्वर था, जो चंडीगढ़ में एक सेवानिवृत्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश की सुरक्षा में तैनात है। इस चोरी के मामले में पहले से ही 10 दिसंबर 2025 को सेक्टर-19 थाने में मामला दर्ज है। पुलिस अब फरार आरोपी रिंकू उर्फ पाक-पाक की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। 22 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज पुलिस के अनुसार मोहम्मद इरफान उर्फ राजू खान अपराधी है। उसके खिलाफ चंडीगढ़ के विभिन्न थानों में 22 से अधिक मामले दर्ज हैं। इनमें लूट, स्नैचिंग, चोरी, मारपीट, हत्या के प्रयास, अपहरण और आर्म्स एक्ट के मामले शामिल हैं। कुछ मामलों में उसे सजा भी हो चुकी है, जबकि कई मामलों की सुनवाई अभी अदालत में चल रही है।
Source link
चंडीगढ़ में 2 पिस्तौल-6 कारतूस सहित बदमाश अरेस्ट:आरोपी पर पहले से 22 मामले दर्ज; पत्थर के नीचे छिपा रखे थे हथियार







