spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

रोहतक में बच्ची को सड़क पर जोर से पटका:संजय कॉलोनी की घटना, सीसीटीवी में वारदात हुई कैद




रोहतक की संजय कॉलोनी में देर रात को एक व्यक्ति ने छोटी सी बच्ची को उठाकर सड़क पर पटक दिया। आरोपी ने पहले बच्ची को थप्पड़ भी मारे, जिसके बाद गुस्से में आकर बच्ची को उठाकर पटक दिया। सड़क पर मारने के कारण बच्ची घायल हो गई, जिसका निजी अस्पताल में ईलाज करवाया गया। संजय कॉलोनी में रात को घरेलू कलह के चलते आपस में कहासुनी हो रही थी। इसी दौरान गुस्से में आए एक व्यक्ति से सड़क पर खड़ी बच्ची को थप्पड़ मारना शुरू कर दिया। दो-तीन थप्पड़ मारने के बाद बच्ची को उठाया और सड़क पर पटक दिया। इसके बाद बच्ची को एक महिला ने उठाया और उसे लेकर निजी अस्पताल गई, जहां बच्ची का इलाज करवाया गया। सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
संजय कॉलोनी में सड़क पर बच्ची के साथ मारपीट करते हुए व सड़क पर उठाकर पटकने की वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि कैसे एक व्यक्ति बच्ची के साथ बेरहमी के साथ मारपीट कर रहा है। बच्ची से मारपीट की नहीं मिली शिकायत
ओल्ड सब्जीमंडी थाना पुलिस ने बताया कि बच्ची के साथ मारपीट मामले में अभी कोई शिकायत नहीं मिली है। अगर किसी की तरफ से कोई शिकायत मिली तो मामले में कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल ऐसा कोई मामला अभी तक थाने में नहीं आया है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles