spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

चंडीगढ़ में नाके पर महिला कांस्टेबल को मारी टक्कर:हाथ-पीठ में चोटें आईं, ड्यूटी खत्म कर जा रही थी घर; पंजाब नंबर की कार की तलाश




चंडीगढ़ में ड्रंकन ड्राइव नाके पर एक महिला कांस्टेबल को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। किसान भवन चौक के पास शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार कार ने ट्रैफिक पुलिस की महिला कांस्टेबल को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। घायल महिला कांस्टेबल को तुरंत सेक्टर-16 स्थित सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। फिलहाल वह घर पर आराम कर रही हैं। घायल महिला कांस्टेबल की पहचान मोनिका के रूप में हुई है, जो चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस में तैनात हैं। हादसे में उनके दोनों हाथों और पीठ में चोटें आई हैं। ड्यूटी खत्म होने के बाद हुआ हादसा पीड़ित महिला कांस्टेबल मोनिका ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि शनिवार रात किसान भवन चौक के पास ट्रैफिक पुलिस की ओर से रात 10 बजे से सुबह 3 बजे तक ड्रंकन ड्राइव का नाका लगाया गया था। नाके के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वालों की जांच की जा रही थी। सुबह करीब 3 बजे नाका समाप्त होने के बाद सभी पुलिसकर्मी बैरिकेड हटाने और सरकारी वाहन में सामान रखने का काम कर रहे थे। सड़क पार करते समय हादसा मोनिका ने बताया कि वह भी अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद सड़क पार कर दूसरी ओर जा रही थीं। इसी दौरान करीब 3:15 से 3:20 बजे के बीच सेक्टर-22/23 की तरफ से एक तेज रफ्तार कार आई। कार चालक ने न तो वाहन की रफ्तार कम की और न ही सड़क पार कर रही महिला पुलिसकर्मी को देखकर ब्रेक लगाए। तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। घटना के बाद कार चालक फरार टक्कर इतनी तेज थी कि मोनिका कई फीट दूर सड़क किनारे जा गिरीं। हादसे में उनके दोनों हाथों और पीठ पर गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद कार चालक मौके पर रुके बिना फरार हो गया। वहां मौजूद अन्य पुलिसकर्मी तुरंत उनकी मदद के लिए पहुंचे। उन्होंने मोनिका को उठाकर सेक्टर-16 अस्पताल पहुंचाया और साथ ही पुलिस कंट्रोल रूम को हादसे की सूचना दी। साथी पुलिसकर्मियों ने अस्पताल पहुंचाया हादसे के तुरंत बाद नाके पर मौजूद अन्य ट्रैफिक पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और घायल महिला कांस्टेबल मोनिका को संभाला। उस समय उन्हें दोनों हाथों और पीठ में तेज दर्द हो रहा था। साथी पुलिसकर्मियों ने बिना देरी किए उन्हें सेक्टर-16 स्थित सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उनका मेडिकल परीक्षण कर उपचार दिया। घटना की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई। सेक्टर-36 थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जांच अधिकारी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, सड़क पर मौजूद साक्ष्यों की जांच की और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में ली। इसके बाद पुलिस टीम अस्पताल पहुंची, जहां घायल महिला कांस्टेबल मोनिका के बयान दर्ज किए गए। उनके बयान के आधार पर मामला दर्ज कर फरार कार चालक की तलाश शुरू कर दी गई। लुधियाना की निकली कार पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच में पता चला कि हादसा करने वाली कार पंजाब नंबर की है और उसका पंजीकरण लुधियाना का है। शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि कार एक युवक चला रहा था। सेक्टर-36 थाना पुलिस का कहना है कि वाहन और उसके चालक की पहचान कर ली गई है। चालक को पूछताछ के लिए बुलाया गया है



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles