spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

6 राज्यों से ढूंढे खोए 255 मोबाइल,मालिकों को सौंपे




भास्कर न्यूज | अमृतसर अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नागरिकों के खोए हुए 255 मोबाइल फोन ढूंढकर उनके असली मालिकों को सौंप दिए हैं। वहीं मोबाइल पाकर मालिक बहुत खुश हुए। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर के निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीमों ने देश के विभिन्न हिस्सों जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और पंजाब के अलग-अलग जिलों से ये फोन बरामद किए हैं। कमिश्नरेट पुलिस की यह चौथी बड़ी मुहिम है; इससे पहले तीन चरणों में क्रमशः 100, 200 और 400 फोन लोगों को लौटाए जा चुके हैं, जिसके बाद अब कुल आंकड़ा 955 तक पहुंच गया है। बरामद किए गए कुल 255 मोबाइल फोन में से 220 फोन का पता अकेले साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन की टीम ने लगाया, जबकि 35 फोन सब-डिविजन सेंट्रल की टीम ने ट्रेस किए। इन डिवाइस में आईफोन, वनप्लस, सैमसंग, वीवो, ओप्पो और रेडमी जैसे महंगे स्मार्टफोन शामिल हैं, जिनकी कुल बाजार कीमत करीब 41 लाख 40 हजार रुपए आंकी गई है। पुलिस टीमों ने अत्याधुनिक तकनीकी निगरानी और दूरसंचार मंत्रालय के सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर (सीईआईआर ) सिस्टम की मदद से इन फोन को श्रीनगर, राजस्थान, बेंगलुरु, रायबरेली, आगरा और लुधियाना जैसे शहरों से रिकवर किया है। सीपी ने सलाह दी है कि मोबाइल फोन खोने पर तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन या सांझ केंद्र में रिपोर्ट दर्ज कराएं। इसके साथ ही सरकार के ‘सीईआईआर पोर्टल’ पर भी शिकायत रजिस्टर करें।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles