spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पलवल में हाईवे पर मिला युवक का शव:दोस्त के पास जाने के लिए घर से निकला, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका




पलवल में नेशनल हाईवे-19 पर एक युवक का लहूलुहान हालत में शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शुरुआती तौर पर इसे सड़क हादसा मानते हुए मामला दर्ज किया है। हालांकि, मृतक के परिजनों ने पैसों के लेनदेन के विवाद में हत्या की आशंका जताई है। पुलिस फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। मुंडकटी थाना प्रभारी अशोक के अनुसार, जिला गौतमबुद्ध नगर (यूपी) के लतीफपुर गांव निवासी सचिन कौशिक ने शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनके 36 वर्षीय बड़े भाई कुलदीप 5 जुलाई की रात करीब 10 बजे घर से यह कहकर निकले थे कि उनका कोई दोस्त बुला रहा है। जब वह रातभर घर नहीं लौटे, तो परिजनों ने उनके मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन फोन नहीं लगा। पुलिस ने दी परिजनों को मौत की सूचना अगले दिन 6 जुलाई को पलवल के मुंडकटी थाना पुलिस ने परिजनों को कुलदीप की मौत की सूचना दी और बताया कि उनका शव पलवल के सरकारी अस्पताल के शवगृह में रखा है। पुलिस के मुताबिक, 6 जुलाई की रात करीब 2 बजे डायल 112 को सूचना मिली थी कि नेशनल हाईवे-19 पर एडवांस कॉलेज के पास सड़क के बीचों-बीच एक युवक का लहूलुहान शव पड़ा है। डायल 112 की टीम ने तुरंत शव को कब्जे में लेकर जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया। कुलदीप का मोबाइल फोन पूरी तरह टूट चुका था, जिससे उनकी पहचान तुरंत नहीं हो सकी। बाद में पुलिस ने उनके फोन की सिम को दूसरे फोन में डालकर परिजनों का पता लगाया और उन्हें सूचित किया। भाई ने जताई हत्या की आशंका मृतक के भाई सचिन ने पुलिस को दी शिकायत में गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि कुलदीप की मौत कोई सड़क हादसा नहीं, बल्कि हत्या हो सकती है। सचिन के अनुसार, कुलदीप को कुछ लोगों से अपने पैसे वापस लेने थे, जो उसे काफी समय से परेशान कर रहे थे। शिकायत में कालू व बृजेश नामक दो युवकों पर शक जाहिर करते हुए पुलिस से इस मामले की गहनता से जांच करने की मांग की है। परिजनों का कहना है कि पुलिस यह पता लगाए कि कुलदीप दनकौर से इतनी दूर पलवल कैसे और किसके साथ पहुंचा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles