spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पंचकूला में 198 खिलाड़ियों को 20.59 करोड़ कैश अवार्ड वितरित:CM बोले- AI तकनीक सिखा सकती है, जुनून नहीं माप सकती




मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को पंचकूला में आयोजित उत्कृष्ट खिलाड़ी सम्मान समारोह में 198 खिलाड़ियों को 20 करोड़ 59 लाख रुपए की सम्मान राशि प्रदान की। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को सम्मानित कर वह स्वयं गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। हर पदक के पीछे केवल कुछ मिनटों का खेल नहीं, बल्कि वर्षों की मेहनत, अनुशासन और तप छिपा होता है। मुख्यमंत्री ने सम्मानित खिलाड़ियों के साथ उनके माता-पिता और प्रशिक्षकों को भी बधाई देते हुए कहा कि खिलाड़ी अकेला पदक नहीं जीतता, उसके साथ पूरा परिवार, पूरा गांव, पूरा प्रदेश और अंततः पूरा देश जीतता है। उन्होंने कहा कि हरियाणा ने हमेशा देश को ऐसे खिलाड़ी दिए हैं जिन्होंने दुनिया में भारत का मान बढ़ाया है। चाहे पेरिस ओलंपिक, पैरालंपिक, एशियन गेम्स या कॉमनवेल्थ गेम्स हों, हर मंच पर हरियाणा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। AI तकनीक मदद करेगी, लेकिन जुनून की जगह नहीं ले सकती मुख्यमंत्री ने कहा कि खेलों में अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है। AI खिलाड़ियों की फिटनेस का विश्लेषण कर सकती है, चोट की संभावना का पहले से अनुमान लगा सकती है और प्रशिक्षण को अधिक वैज्ञानिक बना सकती है। हालांकि उन्होंने कहा कि AI आपकी गति माप सकती है, आपकी तकनीक का विश्लेषण कर सकती है, लेकिन आपके जुनून को नहीं माप सकती। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि उनका लक्ष्य केवल पदक जीतना नहीं, बल्कि ऐसा व्यक्तित्व बनाना होना चाहिए जिससे आने वाली पीढ़ियां प्रेरणा लें। खिलाड़ियों के लिए सरकार ने बढ़ाईं सुविधाएं मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार केवल पुरस्कार देने तक सीमित नहीं है, बल्कि राज्य में मजबूत खेल संस्कृति विकसित करने पर काम कर रही है। इसके तहत खिलाड़ियों के लिए सरकारी नौकरियों के अवसर, खेल अकादमियां, खेल नर्सरियां, आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाएं और खेल ढांचे का लगातार विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने घोषणा की कि अब हरियाणा स्टेट गेम्स में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को भी खेल ग्रेडेशन का लाभ मिलेगा। वहीं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों को तैयारी के लिए अग्रिम वित्तीय सहायता देने का भी प्रावधान किया गया है। अवार्ड विजेताओं को मासिक मानदेय मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा खेल रत्न, द्रोणाचार्य, अर्जुन, ध्यानचंद और तेनजिंग नोर्गे पुरस्कार विजेताओं को प्रतिमाह 20 हजार रुपए मानदेय दिया जा रहा है। इसके अलावा भीम अवार्ड विजेताओं को 5 हजार रुपए प्रतिमाह सम्मान राशि दी जा रही है। युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए 8 से 14 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों को 1500 रुपए और 15 से 19 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों को 2000 रुपए प्रतिमाह छात्रवृत्ति देने की व्यवस्था की गई है। 1100 करोड़ से अधिक खेल ढांचे पर खर्च मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले लगभग 12 वर्षों में हरियाणा सरकार ने खेल अधोसंरचना पर करीब 1100 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। खेल विभाग का बजट बढ़ाकर 668.42 करोड़ रुपए कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि पंचकूला के ताऊ देवीलाल खेल परिसर में करीब 10 करोड़ रुपए की लागत से राष्ट्रीय स्तर का उन्नत वैज्ञानिक प्रशिक्षण एवं पुनर्वास केंद्र स्थापित किया गया है, जिससे खिलाड़ियों को आधुनिक खेल विज्ञान आधारित सुविधाएं मिल रही हैं। 2028, 2032 और 2036 ओलंपिक पर नजर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप सरकार भविष्य के ओलंपिक की तैयारी कर रही है। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि वर्ष 2028, 2032 और 2036 के ओलंपिक खेलों में भारत के लिए पदक जीतने वाले खिलाड़ी आप ही होंगे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles