spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

कैथल में इकलौते बेटे ने फंदा लगाकर सुसाइड किया:इंस्टाग्राम पर मिले धमकी भरे मैसेज; परिजनों ने अंतिम संस्कार के बाद देखे




कैथल में इंस्टाग्राम पर मिली धमकियों के कारण एक करीब 17 वर्षीय किशोर ने सुसाइड कर लिया। वह अपने माता पिता का इकलौता बेटा था और 12वीं कक्षा में एक निजी स्कूल में पढ़ रहा था। हालांकि शुरुआत में परिवार को सुसाइड के कारणों का पता नहीं लग पाया और किशोर का संस्कार भी कर दिया। परिजनों ने पुलिस को आज इस मामले की शिकायत दी है, जबकि किशोर ने सुसाइड 13 मई को किया था। लेकिन जब परिजनों ने किशोर के सोशल मीडिया अकाउंट चेक किए तो पता चला कि उसे इंस्टाग्राम पर अज्ञात लड़कों द्वारा धमकियां दी गई थीं। इस संबंध में अब मृतक के पिता ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पिता घर से निकले तो, बेटा टीवी देख रहा था शक्ति नगर कैथल निवासी रामकुमार ने शहर थाना में दी शिकायत में बताया कि वह शहर में ऑटो चलाता है। 13 मई को उसका बेटा विवेक कुमार दोपहर के समय अपने घर में टीवी देख कर रहा था। वह अपने बेटे को घर पर छोड़कर अपने काम पर चला गया। दोपहर को फंदे पर लटका मिला बेटा जब दोपहर को करीब 2 बजे वह वापस आया तो देखा कि घर का मेन गेट अन्दर से बंद किया हुआ था। उसने काफी आवाजें लगाई लेकिन अन्दर से कोई आवाज नहीं आई। इससे वह पड़ोसी दीवार के जरिए छत से अपने घर के अन्दर गया। वहां देखा कि उसका लड़का विवेक कुमार ऊपर वाले कमरे में पंखा लगाने की हुक पर फंदे से लटका हुआ था। इंटाग्राम अकाउंट चेक करवाया, धमकी के मैसेज मिले रामकुमार ने बताया कि वह विवेक को फंदे से उतारकर शहर के एक निजी अस्पताल में लेकर गया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विवेक कुमार के शरीर का कैथल नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया गया। परिवार ने सुसाइड की दृष्टि से विवेक कुमार का संस्कार कर दिया। लेकिन जब उन्होंने विवेक की इंस्टाग्राम आईडी को चैक करवाया तो उसके पास जान से मारने की धमकी के मैसेज आए मिले। शिकायतकर्ता ने कहा कि उसकी फ्रैंड लिस्ट में शामिल लड़कों ने ही उसके पास मैसेज किए हुए थे। शिकायतकर्ता ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही अनाज मंडी चौकी इंचार्ज सुरेश कुमार ने बताया कि इस संबंध में पुलिस के पास शिकायत आई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles