spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

क्रिकेट कोच पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप:बठिंडा में परिजनों की शिकायत पर FIR, सामने आए CCTV की भी जांच शुरू




बठिंडा के थाना थर्मल क्षेत्र स्थित एक निजी क्रिकेट अकादमी के कोच पर नाबालिग बच्ची से कथित छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने के आरोप में पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार, अकादमी में प्रशिक्षण लेने वाली नाबालिग बच्ची के परिजनों ने शिकायत दी है। इसमें आरोप लगाया गया है कि कोच ने बच्ची को गलत नीयत से छुआ और उसके साथ अश्लील हरकत की। इस शिकायत के आधार पर थाना थर्मल पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। थाना थर्मल के एसएचओ इंस्पेक्टर हरजोत सिंह ने बताया कि यह मामला नाबालिग बच्ची से जुड़ा है, इसलिए पुलिस हर पहलू की गहन जांच कर रही है। जांच के दौरान उपलब्ध सभी साक्ष्यों को बारीकी से खंगाला जा रहा है। घटना का CCTV फुटेज भी आया सामने इस घटना से जुड़ा एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इसमें पीड़ित पक्ष और कुछ अन्य लोग कोच के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इस फुटेज की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और इसकी भी जांच की जा रही है। दूसरी ओर, अकादमी में प्रशिक्षण लेने वाले कई बच्चों के अभिभावक कोच के समर्थन में थाना पहुंचे। उनका कहना है कि उनके बच्चे लंबे समय से उक्त कोच से प्रशिक्षण ले रहे हैं और पहले कभी इस तरह की कोई शिकायत सामने नहीं आई। अभिभावकों ने मामले की निष्पक्ष जांच किसी वरिष्ठ अधिकारी से कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। जानकारी के अनुसार, आरोपी कोच दूसरे राज्य का रहने वाला है और एनआईएस से प्रशिक्षित बताया जा रहा है। उसके प्रशिक्षण में कई खिलाड़ी पंजाब की राज्य टीम तक पहुंच चुके हैं। फिलहाल पुलिस सभी तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच में जुटी है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles