spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

रेवाड़ी में घर में ब्लास्ट, 4 लोग झुलसे:शीशे-दरवाजे टूटकर दूर गिरे; पड़ोसी बोले- बम फटने जैसी आवाज आई




रेवाड़ी के हंस नगर स्थित एक घर में रविवार शाम जोरदार धमाका हुआ। हादसे में 4 लोग झुलस गए हैं, जिनमें एक युवती की हालत गंभीर है। घर में लगे शीशे और दरवाजे भी टूट गए। बताया गया है कि प्रेस करते हुए धमाका हुआ। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीमें जांच के लिए मौके पर पहुंचीं। घायलों को सिविल अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद सभी घायलों को रोहतक, गुरुग्राम और दिल्ली के अलग-अलग अस्पतालों में रेफर कर दिया गया। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ब्लास्ट किस चीज में हुआ। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर जांच की है। पड़ोसियों का कहना है कि आवाज बम फटने जैसी थी। ब्लास्ट से नुकसान की दो तस्वीरें… ब्लास्ट पर युवक की तीन बातें… प्रेस करते हुए धमाका हुआ हंस नगर निवासी रोहित ने बताया कि उनके पड़ोसी सतबीर चौहान सेना से रिटायर्ड हैं। रविवार शाम उनकी 28 वर्षीय बेटी तनु घर में कपड़ों पर प्रेस कर रही थी। इसी दौरान अचानक तेज धमाका हो गया। उस समय घर में तनु के अलावा उसके पिता सतबीर, मां मधु, रिश्तेदार की दो वर्षीय बच्ची खुशी और रोहित के पिता जयभगवान भी मौजूद थे। जयभगवान CRPF में कार्यरत हैं। घर में रखे फ्रिज-सिलेंडर सुरक्षित रोहित ने बताया कि धमाके में तनु गंभीर रूप से झुलस गई, जबकि सतबीर, जयभगवान और दो वर्षीय खुशी भी घायल हो गए। धमाके से मकान को भी भारी नुकसान पहुंचा। घर के शीशे टूट गए और दरवाजे उखड़कर दूर जा गिरे। हालांकि, घर में रखा फ्रिज और गैस सिलेंडर सुरक्षित हैं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि धमाका आखिर किस वजह से हुआ। तनु की इसी साल नवंबर में शादी रोहित ने बताया कि सतबीर अंकल तनु का रिश्ता कर चुके थे। उसकी इसी साल 25 नवंबर को शादी होनी है। उसे बहुत ज्यादा चोटें आई हैं। तनु का एक बड़ा भाई भी है। वह रेवाड़ी में ही एक कंपनी में काम करता है। घटना के समय वह घर पर नहीं था। सभी घायलों को अलग-अलग अस्पताल भेजा रिश्ते में सतबीर के पोते लगने वाले समीर ने बताया- हमारे पास धमाका होने की सूचना आई थी। इसके बाद हम मौके पर पहुंच गए। तब तक सभी को अस्पताल ले जाया जा चुका था। तनु को रोहतक PGI रेफर किया गया है। दादा सतबीर को गुरुग्राम में भेजा गया है। पड़ोयी जयभगवान को दिल्ली आर्मी के अस्पताल में भेजा गया है। मधु और खुशी को हल्की-फुल्की चोट है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles