spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

यमुनानगर में दुकान बंदकर निकले ज्वेलर से लूट:बुलेट सवारों ने हाथ से छीना बैग; पिस्टल की बट से सिर पर वार, फायरिंग कर भागे




यमुनानगर जिले के रादौर के मेन बाजार में शनिवार रात बेखौफ बदमाशों ने ज्वेलर को निशाना बनाया। बुलेट बाइक पर आए बदमाश ज्वेलर से लाखों रुपए की लूटकर फरार हो गए। ज्वेलर अपनी दुकान बंद कर घर जाने की तैयारी कर रहे थे। बदमाशों ने पिस्तौल की बट से उनके सिर पर वार किया। इसके बाद बदमाश हाथ से नकदी से भरा बैग छीनकर भाग गए। भागते समय दहशत फैलाने के लिए एक फायर भी कर दिया। घटना के बाद पूरे बाजार में अफरा-तफरी मच गई। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार और लोग बाहर निकल आए, लेकिन तब तक बदमाश मौके से भाग चुके थे। दुकान बंद कर रहे थे ज्वेलर रादौर के रहने वाले अमित कुमार ने बताया कि उनकी मेन बाजार में शाकुंभरी ज्वेलर्स के नाम दुकान है। आज रात दुकान बंद कर शटर लगा रहे थे। शटर बंद करने के बाद जैसे ही उन्होंने नकदी से भरा बैग उठाया, पहले से घात लगाए 3 नकाबपोश बदमाश उनके पास पहुंचे। एक बदमाश ने पिस्तौल की बट से उनके सिर पर हमला कर दिया। दूसरे ने बैग छीना, तीसरे ने रखी नजर दूसरे ने उनके हाथ से कैश से भरा बैग छीन लिया। तीसरे बदमाश ने आसपास नजर रखी ताकि कोई उनका पीछा न कर सके। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी तेजी से बुलेट पर बैठे और फरार हो गए। भागते समय बदमाशों ने एक फायर भी किया। वे फायरिंग के बाद काफी डर गए। पुलिस को सूचना देकर बुलाया इसी दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना रादौर पुलिस और CIA की टीमें मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। हालांकि, अभी ज्वेलर ने लूटी गई रकम का आंकड़ा नहीं दिया है। पहले से रेकी कर रहे थे बदमाश पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि बदमाश पहले से रेकी कर रहे थे। उन्हें दुकान बंद होने के समय की पूरी जानकारी थी। जिस तेजी से वारदात को अंजाम दिया गया, उससे पुलिस अंदाजा लगा रही है कि पहले प्लानिंग करके लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles