spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

HSSC CET Group-D Application Deadline Extended


हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) ग्रुप-डी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। एचएसएससी द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार अब अभ्यार्थी 5 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पहले ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि

.

एचएसएससी द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार अब अभ्यार्थी 5 जुलाई रात 11 बजकर 59 मिनट तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वहीं ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यार्थी 8 जुलाई रात 11 बजकर 59 मिनट तक अपनी फीस जमा करवा सकते हैं। वहीं एप्लीकेशन फार्म में सुधार व संपादन के लिए 9 से 11 जुलाई रात 11 बजकर 59 मिनट तक का समय दिया गया है।

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा जारी नोटिफिकेशन।

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा जारी नोटिफिकेशन।

19 जून से शुरू हुए थे आवेदन हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी सांझा की है। जिसमें कहा है कि अभ्यार्थियों को आयोग की तरफ से एक और मौका दिया गया है। ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यार्थी ही पेपर में बैठ पाएंगे। आवेदन प्रक्रिया 19 जून से शुरू हुई थी। एचएसएससी चेयरमैन हिम्मत सिंह द्वारा सोशल मीडिया पर जानकारी सांझा करते हुए बताया कि सीईटी ग्रुप-डी के लिए अब तक कुल 13 लाख 12 हजार 989 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन किया है। जिसमें से 10 लाख 84 हजार 621 अभ्यर्थियों ने फाइनल सबमिट भी कर दिया है। साथ ही उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी अपने फॉर्म को स्वयं भरें, फॉर्म भरने के बाद अच्छे से जांच करके ही फाइनल सबमिट करें।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles