spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

हिसार में 5 पंचायतों वाला मंगाली बनेगा महाग्राम:स्वर्ण जयंती महाग्राम विकास योजना में हुआ शामिल, सीएम सैनी ने की थी घोषणा




हरियाणा सरकार ने हिसार जिले के गांव मंगाली को लेकर एक बड़ा फैसला किया है। मंगाली गांव को अब ‘हरियाणा स्वर्ण जयंती महाग्राम विकास योजना’ के तहत शामिल कर लिया गया है। इस संबंध में विकास एवं पंचायत विभाग के निदेशक की ओर से लोक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के इंजीनियर-इन-चीफ को लिखित आदेश जारी कर दिए गए हैं। सरकारी आदेशों के अनुसार, मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद मंगाली गांव को महाग्राम घोषित किया गया है। इसके दायरे में मंगली क्षेत्र की कुल 5 ग्राम पंचायतें आएंगी। इसमें मंगली आकलान, मंगली ढाणी जाटन, मंगली झारा, मंगली मोहब्बत और मंगली सुरतिया शामिल हैं। वहीं सरकार से पत्र जारी होने पर विधायक रणधीर पनिहार ने मुख्यमंत्री नायब सैनी का आभार जताया है। विभाग को जल्द एक्शन टेकन रिपोर्ट सौंपने के निर्देश विकास एवं पंचायत विभाग की ओर से लोक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि वे इस योजना के अंतर्गत अपने विभाग से जुड़े नियोजित विकास कार्यों को जल्द से जल्द शुरू करें। इसके साथ ही इस पर की गई कार्रवाई की एक्शन टेकन रिपोर्ट (एटीआर) भी जल्द से जल्द मुख्यालय भेजने को कहा गया है। क्या है महाग्राम योजना? हरियाणा सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का मुख्य उद्देश्य बड़े गांवों (जिनकी आबादी आमतौर पर 10,000 से अधिक होती है) में शहरों की तर्ज पर आधुनिक सुविधाएं विकसित करना है। इसके तहत मुख्य रूप से सीवरेज सिस्टम, सुचारू पेयजल आपूर्ति, पक्की सड़कें और अपशिष्ट प्रबंधन जैसे बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जाता है। मंगली के महाग्राम बनने से इन पांचों पंचायतों के हजारों ग्रामीणों का जीवनस्तर बेहतर होगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles