spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

बठिंडा में पत्नी की गोली मारकर हत्या:बिना नंबर की बाइक पर आया पति, बीच रास्ते में ताबड़तोड़ फायरिंग की, 2 बच्चों की मां थी




बठिंडा में पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। पति बिना नंबर की बाइक पर आया। फिर दुकान से घर लौटती पत्नी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया। पहले इसे अज्ञात हमलावर का काम समझा गया लेकिन बाद में पता चल गया कि कत्ल करने वाला उसका ही पति है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कत्ल का केस दर्ज कर लिया है। हालांकि अभी वह पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। इसी के चलते गुस्से में आकर उसने पत्नी की हत्या कर दी। वहीं मृतका के परिजनों का कहना है कि आरोपी पत्नी से दहेज की मांग करता था। फिलहाल आरोपी की तलाश और मामले की जांच की जा रही है। 14 साल पहले शादी, 2 बच्चे हुए
पुलिस के मुताबिक बठिंडा के धोबियाना की रहने वाली गुरमीत कौर(35) की शादी करीब 14 साल पहले जस्सी बाग वाली मनजीत सिंह के साथ हुई थी। शादी के बाद उनके 2 बच्चे भी हुए। हालांकि पिछले कुछ समय से दोनों के बीच विवाद चल रहा था। जिसकी वजह से घर में कलह रहती थी। किराने की दुकान से लौटते वक्त गोलियां मारीं
पुलिस के मुताबिक गुरूवार दोपहर गुरमीत कौर किराना दुकान से सामान खरीदकर घर लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में बिना नंबर की बाइक उसके पास आकर रुकी। उसमें सवार व्यक्ति ने गुरमीत कौर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई और नीचे गिर पड़ी। लोग दौड़कर आए तो आरोपी भागा, पत्नी ने दम तोड़ा
गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत दौड़े-दौड़े वहां पर आए। यह देख हमलावर बाइक पर वहां से फरार हो गया। लोगों ने गुरमीत कौर को संभालने की कोशिश की लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुकी थी। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस वहां पहुंची और घटनास्थल के निरीक्षण के बाद डेडबॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। मां बोली- दहेज मांगता था, जेठ भी शामिल
गुरमीत कौर की मां के मुताबिक आरोपी मनजीत दहेज की मांग करता था। गुरमीत दिहाड़ी कर अपना व बच्चों का पेट पालती थी। उन्होंने आरोप लगाया कि इस कत्ल में गुरमीत का जेठ भी शामिल है। इस बारे में उन्होंने पुलिस को शिकायत दर्ज करवा दी है। DSP बोले- डेडबॉडी का पता चला
इस मामले में DSP रूरल हरविंदर सिंह सरां ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि जस्सी बाग वाली में एक महिला की डेडबॉडी पड़ी हुई है। वहां जाने पर पता चला कि उसके पति ने ही महिला की हत्या की है। मृतका के 2 बच्चे हैं। पुलिस की जांच में पता चला कि मनजीत सिंह खेतीबाड़ी का काम करता है। । शव को पोस्टमॉर्टम के लिए
DSP सरां के मुताबिक पति-पत्नी के बीच पिछले कुछ समय से घरेलू विवाद चल रहा था। फिलहाल थाना संगत में आरोपी पति पर केस दर्ज कर लिया गया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाकर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles