spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

लोहारू पुलिस ने 6 गाड़ियों को किया इंपाउंड:24 के काटे चालान, नाकाबंदी कर ली तलाशी, ट्रैफिक रूल का पालन करने की हिदायत




भिवानी जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए लोहारू पुलिस लगातार विशेष वाहन जांच अभियान चला रही है। इसी क्रम में थाना प्रभारी मुरारी लाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कस्बे सहित विभिन्न प्रमुख मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर नाके लगाकर वाहनों की सघन जांच की। अभियान के दौरान, पुलिस ने बिना नंबर प्लेट वाले वाहन, बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चालक, बिना सीट बेल्ट के चारपहिया वाहन चालक और वाहनों पर अवैध ब्लैक फिल्म लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। जांच में दो दर्जन से अधिक वाहनों के चालान किए गए, जबकि आधा दर्जन से अधिक वाहनों को इम्पाउंड किया गया। एनजीटी के नियमों का पालन न करने पर वाहन सीज इसके अतिरिक्त, एक वाहन के विरुद्ध नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई करते हुए उसे सीज कर दिया गया। यह अभियान पिलानी रोड और सूरजगढ़ रोड पर विशेष पुलिस नाकों पर चलाया गया। थाना प्रभारी मुरारी लाल ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने, कानून व्यवस्था बनाए रखने और लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान जारी रहेगा। उन्होंने जोर दिया कि यातायात नियमों का पालन करना प्रत्येक वाहन चालक की जिम्मेदारी है। थाना प्रभारी ने की ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील मुरारी लाल ने वाहन चालकों से अपील की कि वे दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनें, चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाएं, निर्धारित मानकों के अनुसार नंबर प्लेट का उपयोग करें, अवैध ब्लैक फिल्म से बचें और प्रदूषण नियंत्रण व एनजीटी के सभी नियमों का पालन करें। अभियान में संजय, स्पेशल पुलिस ऑफिसर राजेश श्योराण, हरवेंद्र फरटिया और संदीप गिगनाउ सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। लोहारू पुलिस ने स्पष्ट किया कि यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। पुलिस का उद्देश्य लोगों को परेशान करना नहीं, बल्कि सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना और सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाना है। आमजन से भी यातायात नियमों का पालन करते हुए पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles