![]()
पलवल के किरंज टोल प्लाजा पर फरीदाबाद के इंजीनियर से मारपीट और लूटपाट के मामले में हथीन थाना पुलिस ने तीन टोल कर्मियों को गिरफ्तार किया है। यह घटना 24 जून को हुई थी। फरीदाबाद सेक्टर-11 निवासी इंजीनियर कनव मित्तल ने शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 24 जून को जब वह अपनी कार से किरंज टोल प्लाजा पार कर रहे थे, तभी एक बाउंसर ने उनकी गाड़ी पर डंडा फेंका, जिससे कार का शीशा टूट गया। जब उन्होंने रुककर कारण पूछा, तो अन्य बाउंसरों ने मिलकर उनके साथ लात-घूसों से मारपीट की और जेब से 20 हजार रुपए लूट लिए। इस दौरान इंजीनियर को चोट भी आईं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हुई पहचान पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज व अन्य साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की। हथीन थाना की मिंडकोला चौकी प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि इस वारदात में शामिल बाउंसर विनय निवासी नंगला जोगियान, सेक्टर-58 फरीदाबाद, दान सिंह निवासी नंगला जोगियान, सेक्टर-58 फरीदाबाद और तरुण निवासी दुधौला गांव को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी गई है। उन्हें अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि लूटी हुई रकम और उनके अन्य फरार साथियों के बारे में जानकारी मिल सके। पुलिस टीम अन्य फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार करने का दावा किया है।
Source link
पलवल में टोल प्लाजा के 3 कर्मचारी अरेस्ट:फरीदाबाद के इंजीनियर से की मारपीट, गाड़ी तोड़ी, 20 हजार रुपए लूटे







