spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

हांसी में हत्यारोपियों को पनाह देने वाला अरेस्ट:शोरूम मैनेजर सूरज हत्याकांड में किया सहयोग, 7 पहले ही पकड़े जा चुके




हांसी में एनएच-10 स्थित जांकी शोरूम के मैनेजर सूरज हत्याकांड की जांच में जुटी पुलिस को एक और सफलता मिली है। सीआईए-1 की टीम ने फरार आरोपियों को पनाह और सहयोग देने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। इस गिरफ्तारी के साथ ही मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देशन में सीआईए-1 में तैनात उप निरीक्षक कपिल कुमार ने बताया कि जांच के दौरान सामने आया कि हत्याकांड के आरोपी गौरव उर्फ गोचू और रवि उर्फ गोलू को फरारी के दौरान अभिषेक निवासी बहबलपुर, जिला हिसार ने पनाह और सहयोग दिया था। तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचनाओं के आधार पर पुलिस ने आरोपी अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ कर रही पुलिस : एसआई उप निरीक्षक कपिल कुमार ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। उसे गुरुवार को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड की मांग की जाएगी, ताकि मामले से जुड़े अन्य तथ्यों का पता लगाया जा सके। उन्होंने बताया कि इस चर्चित हत्याकांड में शामिल मुख्य आरोपी साहिल बामल, साहिल श्योराण, विकास मलिक, गौरव उर्फ गोचू और रवि उर्फ गोलू को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं, आरोपियों की सहायता करने वाले मोहित और साहिल को भी पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर कड़ी की गहनता से जांच की जा रही है और वारदात में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles