spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

नूंह में बाल मेले में चले लाठी- डंडे:एक युवक घायल; टिकट को लेकर हुआ दो पक्षों में विवाद, वीडियो आया सामने




नूंह जिले के पुन्हाना शहर में मंगलवार रात बाल मनोरंजन मेले में टिकट विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। इस झड़प से मेले में अफरा-तफरी मच गई, जहां महिलाएं और बच्चों सहित सैकड़ों लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह विवाद पटाकपुर और नकनपुर गांव के लोगों के बीच टिकट को लेकर शुरू हुआ था। कुछ ही मिनटों में यह कहासुनी झड़प में बदल गई। इस दौरान नकनपुर गांव का एक युवक घायल हो गया। पुलिस के पहुंचने से पहले भागे दोनों पक्ष सूचना मिलने पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक दोनों पक्ष वहां से जा चुके थे। दोनों पक्षों ने सिटी थाना में शिकायत दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले लगभग 15 दिनों से चल रहे इस मेले में आए दिन झगड़े और विवाद होते रहते हैं। इसके बावजूद प्रशासन की ओर से स्थायी पुलिस व्यवस्था या पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए हैं। लोगों ने यह भी बताया कि मेले में कई खाने-पीने की दुकानों पर खुलेआम घरेलू गैस सिलेंडरों का इस्तेमाल किया जा रहा है, जो भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता है। डीएसपी बोले- दोनों पक्षों की शिकायत मिली, जांच के अनुसार होगी कार्रवाई इसके अलावा, मौके पर न तो अग्निशमन विभाग की कोई गाड़ी तैनात है और न ही आपात स्थिति से निपटने के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था दिखाई देती है। स्थानीय निवासियों ने चिंता व्यक्त की है कि आग लगने या भगदड़ जैसी किसी भी घटना से निपटने के लिए पर्याप्त इंतजाम मौजूद नहीं हैं। इस मामले में पुन्हाना के डीएसपी दिनेश यादव ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायतें प्राप्त हो गई हैं। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles