spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

अमृतसर में श्री सुखमनी साहिब की बेअदबी:नशे के लिए मां से पैसे न मिलने पर बेटे ने गुटका साहिब के अंग फाड़े




अमृतसर के थाना वेरका क्षेत्र से श्री सुखमनी साहिब की बेअदबी का एक बेहद संवेदनशील मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 299 के तहत केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में अमरजीत कौर (मां) ने बताया कि वह लोगों के घरों में साफ-सफाई का काम करती हैं। उनका बेटा हरदीप सिंह उर्फ सोनू लंबे समय से नशे का आदी है और अक्सर नशा करने के लिए उनसे पैसे मांगता रहता है। शिकायतकर्ता के अनुसार, 29 जून की शाम करीब चार बजे वह अपने घर के बाहर बैठकर श्री सुखमनी साहिब का पाठ कर रही थीं। इसी दौरान उनका बेटा हरदीप सिंह वहां पहुंच गया और उनसे पैसों की मांग करने लगा। जब उन्होंने पैसे देने से इनकार कर दिया तो आरोपी गुस्से में आ गया। आरोप है कि उसने उनके हाथ से श्री सुखमनी साहिब का गुटका साहिब छीन लिया और उसके पन्ने फाड़कर बेअदबी कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। इसके बाद महिला ने अपने परिवार के सदस्यों को इसकी जानकारी दी और फिर पुलिस को शिकायत दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना वेरका पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि धार्मिक भावनाओं से जुड़े इस संवेदनशील मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। वहीं, इस घटना के सामने आने के बाद इलाके के लोगों में भी भारी रोष पाया जा रहा है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles