spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

रेवाड़ी में ग्राहक बनकर आया व्यक्ति चोरी कर फरार:काउंटर पर रखकर कुछ सामान लेने गोदाम गया, वापस लौटा तो गायब मिला




रेवाड़ी के धारूहेड़ा में ग्राहक बनकर दुकान पर आया एक व्यक्ति सामान लेकर फरार हो गया। आरोपी ने कस्बे के सबसे व्यस्त बाजारों में से एक भगत सिंह चौक के पास वारदात को अंजाम दिया। दुकान ने ग्राहक के मांगने पर सामान निकालकर काउंटर पर रख दिया। जब कुछ सामान कम पड़ा तो गोदाम में लेने चला गया। वापस लौटो तो काउंटर पर रखे तांबे की मल्टरस्ट्रैड वायर के 8 रोल व अन्य सामान और व्यक्ति दोनों गायब मिले। शिकायत मिलने के बाद धारूहेड़ा थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वापस लौटा तो गायब मिला गांव माजरा श्योराज निवासी सत्यप्रकाश ने पुलिस को शिकायत दी। जिसमें बताया कि धारूहेड़ा में भिवाड़ी रोड पर भगत सिंह चौक के पास उसकी बिजली के सामान की दुकान है। दोपहर 12 बजे दुकान पर एक व्यक्ति उसके पास आया। जिसने दो ब्रॉडिड कंपनियों के विभिन्न साइक के 8 रोल केबल मांगी और अन्य सामान मांगा। काउंटर रखा था सामान उसने सामान निकालकर काउंटर पर रख दिया। दुकान में व्यक्ति द्वारा मांगा गया कुछ सामान कम पड़ा तो वह गोदाम में लेने चला गया। जब वह गोदाम से सामान लेकर लौटा तो ग्राहक बनकर दुकान पर आया व्यक्ति काउंटर के साथ रखे सामान के साथ गायब मिला। जिसके बाद उसने आसपास के दुकानदारों से पता करने का प्रयास किया, परंतु कोई सुराग नहीं मिला। शिकायत मिलने के बाद धारूहेड़ा थाना पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles