![]()
रोहतक के गांव बोहर के रहने वाले भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश नांदल का मोबाइल फोन हैक हो गया है। सतीश नांदल ने एक पोस्ट डालते हुए कहा कि उनके नंबर से संदिग्ध संदेश मिले तो उनकी तरफ ध्यान ना दें। किसी ने उनके फोन को हैक कर लिया है, जिसकी शिकायत भी पुलिस को दी गई है। सतीश नांदल का फोन नंबर 9416053181 हैक हुआ है, जिसका हैक करने वाले आरोपियों की तरफ से गलत प्रयोग किया जा सकता है। सतीश नांदल के इस नंबर से आने वाले किसी भी कॉल, व्हाट्सऐप संदेश, लिंक, OTP या पैसे से संबंधित किसी भी अनुरोध पर बिल्कुल भी भरोसा न करें और न ही कोई जानकारी साझा करें। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष है सतीश नांदल
सतीश नांदल भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष है, जिन्होंने 2019 में चुनाव के दौरान इनेलो पार्टी को छोड़कर भाजपा में आस्था जगाई थी। भाजपा में शामिल होने के साथ ही 2019 में भाजपा की टिकट पर गढ़ी सांपला किलोई से चुनाव भी लड़ा था, लेकिन भूपेंद्र हुड्डा के सामने चुनाव हार गए थे। 2024 में चुनाव लड़ने से इनकार किया, राज्यसभा में भी मिली हार
सतीश नांदल को भाजपा 2024 में भी विधानसभा टिकट दे रही थी, लेकिन सतीश नांदल ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया। इसके बाद जिला परिषद की चेयरमैन मंजू हुड्डा को टिकट दी गई। सतीश नांदल ने मार्च 2026 में राज्यसभा की सीट पर चुनाव लड़ा, लेकिन इस बार भी हार का सामना करना पड़ा।
Source link
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष का फोन हुआ हैक:रोहतक में सतीश नांदल ने डाली पोस्ट, सोशल मीडिया पर उनके नाम से मिल सकते संदिग्ध संदेश







